एक्सप्लोरर

14-15 मार्च को इतनी देर तक बुक नहीं होंगे ट्रेन टिकट, जानें रिजर्वेशन सिस्टम में क्या हो रही दिक्कत?

Railway PRS System: 14-15 मार्च की आधी रात कुछ घंटों के लिए रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम बंद रहेगा. इस दौरान ट्रेन टिकट बुक नहीं हो पाएंगे और कुछ दूसरी सर्विस भी प्रभावित रह सकती हैं.

Railway PRS System: देश में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और इनमें से बड़ी संख्या टिकट बुकिंग के लिए रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम पर निर्भर रहती है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग से यात्रियों को स्टेशन पर लंबी लाइनों में लगने से राहत मिलती है. लेकिन 14 और 15 मार्च की रात ट्रेन टिकट बुक करने वालों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

दरअसल भारतीय रेलवे अपनी यात्री आरक्षण प्रणाली यानी पीआरएस में तकनीकी मेंटेनेंस करने जा रहा है. इस वजह से दिल्ली पीआरएस साइट से जुड़ी सेवाएं कुछ समय के लिए बंद रहेंगी. ऐसे में जो यात्री उस समय टिकट बुक करने की योजना बना रहे हैं. उन्हें पहले से यह जानकारी होना जरूरी है.

मेंटेनेंस की वजह से कुछ घंटे बंद रहेगा सिस्टम

रेलवे के मुताबिक पीआरएस सिस्टम को बेहतर और तेज़ बनाने के लिए समय समय पर तकनीकी मेंटेनेंस किया जाता है. इसी प्रोसेस के तहत 14 और 15 मार्च की आधी रात के दौरान दिल्ली पीआरएस साइट पर तकनीकी काम किया जाएगा. इस दौरान सिस्टम में मौजूद फाइलों के कम्प्रेशन और दूसरे टेक्निकल अपडेट किए जाएंगे जिससे इसकी वर्किंग कैपेबिलिटी बेहतर हो सके.

इस मेंटेनेंस के चलते पीआरएस सिस्टम करीब तीन घंटे तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. यानी इस दौरान टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन से जुड़ी सर्विल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार यह काम पहले से तय योजना के तहत किया जा रहा है और काम पूरा होते ही सिस्टम को फिर से सामान्य तौर पर चालू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव

यह काम भी रुक जाएंगे

मेंटेनेंस के दौरान सिर्फ टिकट बुकिंग ही नहीं. बल्कि पीआरएस साइट से जुड़ी कुछ और सर्विसेज भी टेंपररी तौर पर प्रभावित रहेंगी. उदाहरण के तौर पर 139 नंबर पर मिलने वाली पीएनआर पूछताछ सर्विस इस दौरान उपलब्ध नहीं रहेगी. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक डाटा रिकॉर्ड यानी ईडीआर और दिल्ली पीआरएस से जुड़ी बाकी रिजर्वेशन सर्विसेज भी कुछ समय के लिए बंद रहेंगी.

आपको बता दें कि पीआरएस सिस्टम के जरिए देश के किसी भी हिस्से से ट्रेन टिकट बुक किया जा सकता है. यही वजह है कि यह रेलवे की सबसे अहम सेवाओं में से एक माना जाता है. हालांकि रेलवे का कहना है कि यह टेंपररी बंद यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए ही किया जा रहा है. रेगुलर मेंटेनेंस के जरिए सिस्टम को तेज़ और भरोसेमंद बनाया जाता है. जिससे यात्रियों को और बेहतर सर्विस मिल सके.

यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar Panel: घर में सोलर पैनल लगा है, फिर भी आ रहा बिजली का बिल? जानें इसकी बड़ी वजह
Solar Panel: घर में सोलर पैनल लगा है, फिर भी आ रहा बिजली का बिल? जानें इसकी बड़ी वजह
IRCTC Website: रेल यात्रियों को झटका, अभी नहीं लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, क्या है कारण, कितना करना होगा इंतजार?
रेल यात्रियों को झटका, अभी नहीं लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, क्या है कारण, कितना करना होगा इंतजार?
Hydrogen Train: बेहद खास है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, 17 जुलाई को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, किन स्टेशनों पर रुकेगी?
बेहद खास है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, 17 जुलाई को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, किन स्टेशनों पर रुकेगी?
Health Insurance: अभी भी वक्त है, संभल जाएं! पुराना हेल्थ कवर सिर्फ चिल्लर बचाएगा बड़े खर्चे नहीं, आज ही सुधारें
Health Insurance: अभी भी वक्त है, संभल जाएं! पुराना हेल्थ कवर सिर्फ चिल्लर बचाएगा बड़े खर्चे नहीं, आज ही सुधारें

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget