एक्सप्लोरर

UP में रहने वालों के लिए जरूरी खबर, नहीं किया ये काम तो कट सकती है बिजली

UP Smart Prepaid Meter Rules: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट आया है. नए नियमों के बाद अब कई लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा. वरना कट सकता है कनेक्शन.

UP Smart Prepaid Meter Rules: उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था धीरे-धीरे स्मार्ट मीटर सिस्टम की ओर बढ़ रही है. अब कई शहरों और कस्बों में पुराने मीटर हटाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. इस नए सिस्टम में बिजली का तरीका भी बदल गया है. पहले महीने के आखिर में बिल आता था. लेकिन अब मोबाइल रिचार्ज की तरह पहले पैसे डालने पड़ते हैं तभी बिजली चलती है. अगर बैलेंस खत्म हो जाए तो मीटर खुद बिजली बंद कर सकता है.

इसी बीच बिजली विभाग ने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस लंबे समय से नेगेटिव में चल रहा है. उनके कनेक्शन काटे जा सकते हैं. इसलिए जिन घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुका है. उन्हें समय-समय पर रिचार्ज कराना जरूरी होगा. राज्य में लाखों घरों में ऐसे मीटर लग चुके हैं और सरकार इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी में है. जानें पूरी खबर.

स्मार्ट प्रीपेड मीटर कैसे काम करता है?

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का मतलब है पहले पेमेंट और बाद में बिजली इस्तेमाल. ठीक वैसे ही जैसे मोबाइल में रिचार्ज खत्म होने पर कॉल बंद हो जाती है. स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता को पहले पैसे जमा करने होते हैं. जितना बैलेंस रहेगा उतनी ही बिजली यूनिट इस्तेमाल की जा सकती है. 

बैलेंस खत्म होते ही सिस्टम अलर्ट देता है और अगर लंबे समय तक रिचार्ज नहीं किया गया तो बिजली सप्लाई बंद भी हो सकती है. सरकार का कहना है कि इससे बिजली चोरी कम होगी और बिलिंग सिस्टम भी ज्यादा क्लीयर होता है. इसके साथ ही उपभोक्ता अपने मोबाइल से ही मीटर का बैलेंस और खपत देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा

किन लोगों के कट सकते हैं बिजली कनेक्शन?

बिजली विभाग के मुताबिक कार्रवाई उन उपभोक्ताओं पर हो सकती है जिनका स्मार्ट मीटर लंबे समय से नेगेटिव बैलेंस में चल रहा है. यानी उन्होंने बिजली का इस्तेमाल तो किया लेकिन समय पर रिचार्ज नहीं कराया. ऐसे मामलों में विभाग पहले चेतावनी देता है और उपभोक्ता को मौका दिया जाता है कि वह अपना बकाया जमा कर दे. 

लेकिन अगर बैलेंस बहुत ज्यादा नेगेटिव हो जाए और भुगतान न किया जाए. तो कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी लोगों के कनेक्शन तुरंत नहीं काटे जाएंगे. फिलहाल ज्यादा बकाया वाले मामलों पर ही कार्रवाई की तैयारी की जा रही है जिससे लोग नए सिस्टम को गंभीरता से लें.

यह भी पढ़ें:14-15 मार्च को इतनी देर तक बुक नहीं होंगे ट्रेन टिकट, जानें रिजर्वेशन सिस्टम में क्या हो रही दिक्कत?

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

अगर आपके घर में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुका है. तो सबसे जरूरी बात है कि अपने मीटर का बैलेंस रेगुलर रूप से चेक करते रहें. मोबाइल ऐप या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आसानी से बैलेंस देखा जा सकता है. अगर बैलेंस कम दिख रहा है तो समय रहते रिचार्ज कर लेना बेहतर होता है. इससे अचानक बिजली कटने की परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस पहले से नेगेटिव में है. उन्हें जल्द से जल्द बकाया जमा कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO लाया नया नियम, प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं की तो अटक सकता है PF क्लेम, घर बैठे करें अपडेट
EPFO लाया नया नियम, प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं की तो अटक सकता है PF क्लेम, घर बैठे करें अपडेट
Confirm Ticket Scam: कन्फर्म ट्रेन टिकट दिलाने का दावा? पहले जान लें ये सच, वरना हो जाएंगे ठगी का शिकार
Confirm Ticket Scam: कन्फर्म ट्रेन टिकट दिलाने का दावा? पहले जान लें ये सच, वरना हो जाएंगे ठगी का शिकार
जितनी चलेगी कार, उतना ही लेना होगा इंश्योरेंस, क्या है Pay-As-You-Drive, जिससे होगी बंपर बचत?
जितनी चलेगी कार, उतना ही लेना होगा इंश्योरेंस, क्या है Pay-As-You-Drive, जिससे होगी बंपर बचत?
CCTV Rules: घर के बाहर सीसीटीवी लगाने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो हो सकती है भारी मुसीबत
CCTV Rules: घर के बाहर सीसीटीवी लगाने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो हो सकती है भारी मुसीबत

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget