एक्सप्लोरर

Provident Fund के कितने हैं प्रकार? जानिए आपको किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा

प्रोविडेंट फंड तीन प्रकार के होते हैं, जिनमें से अधिकतर लोग सिर्फ दो के बारे में ही जानते हैं. आइए जानते हैं इसके प्रकारों के बारे में विस्तार से...

Provident Fund Types and Profit: कई लोग प्रोविडेंट फंड के बारे में जानते तो हैं, लेकिन इसे लेकर काफी कंफ्यूज भी रहते हैं. कई लोगों को कन्फ्यूजन रहता है कि एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में क्या अंतर है. इसके साथ ही कई लोग नहीं समझ पाते हैं कि किस पीएफ को चुनना उनके लिए बेहतर है. अब सही का चुनाव तो तब हो पाए, जब उस विषय के बारे में सही ज्ञान हो. वैसे क्या आप जानते हैं कि एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) से अलग एक और प्रोविडेंट फंड होता है. इसका नाम है जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF). कुल मिलाकर 3 टाइप के प्रोविडेंट फंड होते हैं. तीनों में अंतर होता है. सरकार समय-समय पर तीनों की ब्याज दर में बदलाव भी करती रहती है. 

तीनों में अंतर 

प्रोविडेंट फंड पर हर वित्त वर्ष के लिए सालाना ब्याज दर तय की जाती है. वहीं, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) के लिए हर तिमाही पर ब्याज दर तय होती है. इसके अलावा, एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) की ब्याज दर EPFO तय करता है और इसकी मंजूरी वित्त मंत्रालय से ली जाती है. वहीं, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) सरकार की छोटी बचत योजनाओं के तहत आने वाली योजना है, ऐसे में, हर तिमाही आधार पर इसके ब्याज में बदलाव होता रहता है. वहीं, जनरल प्रोविडेंट फंड सरकारी कर्मचारियों के लिए है. इस पर भी ब्याज दर तिमाही आधार पर तय की जाती है. 

EPF क्या होता है? 

एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) एक निवेश स्कीम है, जो हर नौकरीपेशा को मिलती है. एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड संगठन (EPFO) सभी ईपीएफ खातधारकों के अंशदान का रखरखाव करता है. एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड सरकारी और गैर सरकारी सभी कर्मचारियों के लिए निवेश स्कीम है. नियमों के अनुसार, जिस कंपनी में 20 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, उसका रजिस्ट्रेशन EPFO में होना कंपलसरी है. एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड की राशि हर कर्मचारी की सैलरी से काटी जाती है. बेसिक सैलरी का 12 फीसदी कर्मचारी के वेतन से एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड में जमा होता है. वहीं, 12 फीसदी कंपनी की तरफ से दिया जाता है, जिसमें 8.33 फीसदी आपके पेंशन स्कीम (EPS) अकाउंट में और बाकी 3.67 फीसदी EPF में जमा होता रहता है. फिलहाल, EPF पर 8.65 फीसदी ब्याज भी मिलता है. 

PPF क्या होता है? 

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक स्मॉल सेविंग योजना है. इसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है. यह छोटी बचत स्कीम में निवेश का एक साधन है. पब्लिक प्रोविडेंट फंड केवल किसी कर्मचारी तक सीमित नहीं होता है. बल्कि देश का कोई भी नागरिक इसका लाभ उठा सकता है. बच्चों के नाम पर भी पीपीएफ ओपन कराया जा सकता है. फिलहाल, PPF पर 7.1 फीसदी ब्याज दिया जाता है. पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत आता है. पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करने पर टैक्स बेनिफिट दिया जाता है. इसमें मैच्योरिटी के समय भी कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है. 

GPF क्या होता है? 

जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) सरकारी काम करने वाले लोगों के लिए होता है. एक सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी का एक निश्चित हिस्सा जनरल प्रोविडेंट फंड के रूप में देकर इसका मेंबर बन सकता है. जनरल प्रोविडेंट फंड में जमा राशि सरकारी कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय मिल जाती है. जनरल प्रोविडेंट फंड पर फिलहाल 7.1 फीसदी ब्याज दिया जाता है. अगर कोई सरकारी कर्मचारी सस्पेंड हो जाता है तो ऐसी स्तिथि में जनरल प्रोविडेंट फंड में जमा नहीं कर सकता है. कर्मचारी के रिटायरमेंट से तीन महीने पहले जनरल प्रोविडेंट फंड अकाउंट बंद हो जाता है. अगर सरकारी कर्मचारी इसके एवज में एडवांस लोन लेता है, तो इसके बदले उसे ब्याज नहीं चुकाना पड़ता है बल्कि लोन की राशि EMI के रूप में चुकानी होती है. 

यह भी पढ़ें - Salary Account पर मिलने वाली इन सुविधाओं से कई लोग हैं अनजान, जानिए अपने फायदे की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget