एक्सप्लोरर

PM Kisan: अगर नहीं लेना चाहते हैं पीएम किसान योजना का लाभ, जानें कैसे करें सरेंडर

PM Kisan: अगर आप भी पीएम किसान योजना के योग्य नहीं हैं और उससे लाभ उठा रहे हैं, तो आप भी सरेंडर कर दीजिए.

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये डाले जाते हैं. ये धनराशि किसानों के खाते में तीन किस्तों में जमा की जाती है. लेकिन, कुछ लोग जान-बूझकर या अंजाने में इस योजना से जुड़ गए हैं. लेकिन सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार जो लोग इस योजना से नहीं जुड़ सकते, उनके बारे में पोर्टल पर जानकारी दी गई है. इसलिए अगर कोई व्यक्ति जो इस योजना से नहीं जुड़ सकता, उसे इस स्कीम से सरेंडर कर देना चाहिए.

इस योजना के लिए अयोग्य व्यक्ति

1. वो किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते, जो कि अभी के समय में किसी संवैधानिक पोस्ट पर हैं या पहले किसी इस प्रकार की पोस्ट पर रह चुके हैं.
2. अगर कोई किसान पहले या अभी के समय में किसी राज्य का कोई मंत्री है या लोकसभा और राज्यसभा में से किसी सदन का सदस्य है या म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का मेयर या फिर जिला पंचायत का चेयरपर्सन है, तो वह इस योजना से लाभ नहीं कमा सकता.
3. केंद्र और राज्य सरकार के मल्टी टास्किंग स्टाफ या ग्रुप-डी के सदस्य होने के अलावा अगर कोई व्यक्ति केंद्र और राज्य सरकार के लिए काम करता है या पहले काम करके अपने पद से रिटायर हो चुका है, तो वह भी सरकार की इस योजना से नहीं जुड़ सकता है.
4. अगर किसी व्यक्ति की पेंशन 10,000 रुपये महीने या इससे अधिक आती है, तो वह भी इस योजना के योग्य नहीं है.
5. वो लोग भी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते, जो कि इनकम टैक्स जमा करते हैं.
6. इन सभी के अलावा जो लोग प्रोफेशनली डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या अन्य किसी रजिस्टर्ड प्रोफेशनल पद पर हैं, वे लोग भी इस योजना से लाभ नहीं कमा सकते हैं.

पीएम किसान योजना में ऐसे करें सरेंडर

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अगर इनमें से कोई भी व्यक्ति लाभ उठा रहा है, तो वह इस स्कीम से अपने हाथ पीछे खींच सकता है. ऐसा करने के लिए 5 आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

स्टेप 1: पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद 'वोलेंटरी सरेंडर ऑफ पीएम किसान बेनिफिट्स' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैपचा कोड डालें. साथ ही जेनेरेट ओटीपी पर क्लिक करें.
स्टेप 4: ओटीपी डालने के बाद, आपके द्वारा ली गई सारी इंस्टॉलमेंट दिखाई देंगी.
स्टेप 5: इसके बाद एक सवाल आएगा कि क्या आप इस योजना से लाभ नहीं लेना चाहते और सरेंडर करना चाहते हैं, जिसके लिए आपको Yes पर क्लिक करना होगा.

इन स्टेप्स के पूरा होते ही आपकी ओर से इस योजना के लिए सरेंडर हो जाएगा. साथ ही सरकार की ओर से ऐसा करने वाले व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Five Day Working: बैंकों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम करने का प्रस्ताव, शनिवार को भी रहेगी छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख

वीडियोज

Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget