एक्सप्लोरर

बिजनेस शुरू करने के लिए इस योजना में मिलता है 20 लाख का लोन, जान लीजिए काम की बात 

भारत सरकार ने बिजनेस शुरू करने में लोगों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की थी. पहले योजना के तहत बिना गारंटी 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था. अब इसे 20 लाख रुपये कर दिया गया है.

Pradhan Mantri Mudra Yojana: अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और आपके पास बिजनेस आईडिया है, लेकिन फंड की कमी से जूझ रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार की ओर से अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये तक का बिना गारंटी लोन दिया जा रहा है, जिसका लाभ आप भी उठा सकते हैं.  बता दें, भारत सरकार की ओर से लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जाती हैं. ऐसे में बिजनेस शुरू करने के लिए लोगों की आर्थिक मदद के लिए भी योजना शुरू की गई है. 

केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है. इस योजना के तहत बिजनेस करने वाले उद्यमियों को सरकार की तरह से बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है. अगर आपको इस योजना की जानकारी है तो आप भी अपना बिजनेस शुरू करके नाम और पैसे कमा सकते हैं. 

बढ़ा दी गई लोन की राशि

बता दें, भारत सरकार ने बिजनेस शुरू करने में लोगों की सहायता के लिए 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की थी. पहले इस योजना के तहत बिना गारंटी 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता था. हालांकि, अब इस योजना के तहत लोन की राशि बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है. 

तीन कैटेगरी में ले सकते हैं लोन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सरकार की ओर से लोगों को अपना बिजनेस शुरू करने या बिजनेस बढ़ाने के लिए तीन कैटेगरी में लोन दिया जाता है. इसमें शिशु कैटेगरी में 50 हजार रुपये तक का लोन बिना गारंटी मिलता है. किशोर कैटेगरी में 10 लाख और तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटी दिया जाता है. 

कैसे करें अप्लाई

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके अलावा आप नजदीकी बैंक जाकर भी योजना के बारे में पता कर सकते हैं. आपके पास अपना बिजनेस आईडिया होना चाहिए ओर उसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: ठगों ने बना डाले PhonePe और Google Pay जैसे दिखने वाले नकली ऐप्स, जानें कैसे करें इनकी पहचान?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram Bann: क्या अगस्त 2026 में बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम? जानें सरकार ने क्या कहा
क्या अगस्त 2026 में बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम? जानें सरकार ने क्या कहा
Free Recharge: सरकार चला रही योजना! दे रही 1299 तक का फ्री रिचार्ज? PIB ने क्या कहा?
सरकार चला रही योजना! दे रही 1299 तक का फ्री रिचार्ज? PIB ने क्या कहा?
Vande Bharat: कितनी है वंदे भारत के लोको पायलट की सैलरी? ये है भरती प्रक्रिया
कितनी है वंदे भारत के लोको पायलट की सैलरी? ये है भरती प्रक्रिया
रूट एक, क्लास एक... फिर भी ट्रेन का किराया अलग क्यों? जानें वजह
रूट एक, क्लास एक... फिर भी ट्रेन का किराया अलग क्यों? जानें वजह

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget