एक्सप्लोरर

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन, अब कितना वक्त बाकी? 

PM-Surya Ghar Muft Bijli Yojana: पीएम सूर्य घर योजना के तहत देशभर के एक करोड़ घरों में रूफटॉप पैनल लगाए जाएंगे, सरकार की तरफ से बताया गया है कि इन घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी.

लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से सोलर पैनल योजना का ऐलान किया गया, इस योजना का नाम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से इस योजना का ऐलान हुआ था, जिसके बाद अब इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. इस योजना के तहत देश के एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिसके लिए सर्वे भी शुरू हो चुका है. साथ ही सरकार की तरफ से बताया गया है कि योजना में हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी. अब जिन लोगों ने योजना में आवेदन नहीं किया है, उन्हें ये जानना है कि आखिर आवेदन के लिए कितना वक्त बचा है?

एक करोड़ से ज्यादा आवेदन
पीएम सूर्य घर योजना के ऐलान के साथ ही इस योजना के लिए आवेदन भी शुरू हो गए थे. देशभर के तमाम लोगों ने योजना के लिए आवेदन किया. जिसके बाद अब कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने खुद बताया कि पीएम सूर्य घर योजना में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों के आवेदन आ चुके हैं, उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वो जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें. इसके साथ ही पीएम ने इस योजना में आवेदन का लिंक भी शेयर किया. 

कब तक जारी रहेंगे आवेदन?
अब उस सवाल का जवाब जानते हैं कि आखिर कब तक योजना में आवेदन किए जा सकते हैं. फिलहाल सरकार की तरफ से आखिरी डेट तो नहीं बताई गई है, लेकिन ये बता दिया गया है कि एक करोड़ से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. इस योजना में एक करोड़ घरों पर ही सोलर पैनल लगाए जाएंगे, ऐसे में अब ज्यादा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. कुछ लाख आवेदन खारिज होने की सूरत में ही एक करोड़ में नए आवेदन करने वालों का नंबर आएगा. 

कैसे करें आवेदन?
पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन करने के लिए आपको pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा, जिसके बाद आपको योजना से जुड़ी हर जानकारी यहां मिल जाएगी. यहीं से आप आवेदन भी कर सकते हैं. आवेदन के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं, जो लोग पहले से सोलर पैनल सब्सिडी ले चुके हैं उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा. वहीं जिन लोगों के पास खुद का घर नहीं है और छत पर पर्याप्त जगह नहीं है, उनके घरों पर भी सोलर पैनल नहीं लगाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें - Petrol Pump Fraud: पेट्रोल पंप पर सात रुपये महंगा पेट्रोल डलवाते हैं आप? सावधानी हटते ही लुट जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! वेटिंग टिकट होने पर भी मिल सकती है कन्फर्म सीट, ऐसे करें आवेदन
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! वेटिंग टिकट होने पर भी मिल सकती है कन्फर्म सीट, ऐसे करें आवेदन
Train News: सिर्फ ट्रेन या प्लेटफॉर्म नहीं, स्टेशन पर इस जगह सबसे ज्यादा रहता है फोन चोरी का खतरा
Train News: सिर्फ ट्रेन या प्लेटफॉर्म नहीं, स्टेशन पर इस जगह सबसे ज्यादा रहता है फोन चोरी का खतरा
Bank Alert: ऑटो-पेमेंट फेल हुआ तो खाली हो सकती है जेब, जानें ECSRTN चार्ज से बचने का तरीका
Bank Alert: ऑटो-पेमेंट फेल हुआ तो खाली हो सकती है जेब, जानें ECSRTN चार्ज से बचने का तरीका
India vs Zimbabwe: FanCode App पर आएगा भारत-जिम्बाब्वे का T-20, एक मैच के लिए देने होंगे इतने रुपए
India vs Zimbabwe: FanCode App पर आएगा भारत-जिम्बाब्वे का T-20, एक मैच के लिए देने होंगे इतने रुपए

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget