एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना का पैसा अटक गया तो कैसे मिलता है वापस? ये है तरीका

PM Kisan Yojana: कई खाते ऐसे होते हैं, जिनमें कुछ गड़बड़ी पाए जाने के बाद पीएम किसान योजना की किस्त नहीं आ पाती है. ऐसे में लोग शिकायत कर सकते हैं और इसकी जानकारी ले सकते हैं.

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है. 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र से पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान करीब 11 करोड़ किसानों के खाते में सीधा पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी कई किसान ऐसे होंगे, जिनके खाते में ये रकम नहीं आ पाएगी. ऐसे में हजारों किसान काफी परेशान हो जाते हैं और उन्हें ये समझ नहीं आता है कि उन्हें कैसे ये अटका हुआ पैसा मिलेगा. हम आज आपको बता रहे हैं कि कैसे पीएम किसान योजना का अटका हुआ पैसा वापस मिलता है. 

कब अटक जाते हैं पैसे?
दरअसल जिन खातों में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, उनमें पीएम किसान योजना की किस्त नहीं आती, ऐसे खातों को अलग से पहचान लिया जाता है. इसके अलावा अगर किसी खाते को लेकर कोई शिकायत दर्ज है तो भी पैसे अटक सकते हैं. यही वजह है कि हर बार कई किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाते हैं. 

सैचुरेशन ड्राइव से ई-केवाईसी 
अगर आपके भी अकाउंट में इस बार पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आते हैं तो आपको घबराने या फिर परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके लिए सरकार की तरफ से पीएम किसान सैचुरेशन ड्राइव चलाई जाती है. करीब 10 दिनों तक चलने वाली इस ड्राइव में ऐसे किसानों की मदद की जाती है, जिनके खाते में पैसे नहीं आए. हर बार पीएम किसान योजना का पैसा आने से ठीक पहले और इसके कुछ दिन बाद ऐसी ड्राइव चलाई जाती है. इस बार भी 12 से 21 फरवरी तक सैचुरेशन ड्राइव चलाई गई थी. इसमें किसानों का ई-केवाईसी किया जाता है. 

अगर आपके पैसे अटक जाते हैं तो आप नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं. यहां से आपको पता चल जाएगा कि किस वजह से आपके खाते में पैसा नहीं आया है. अगर सब कुछ ठीक पाया गया तो आपकी अटकी हुई किस्त आपके खाते में आ सकती है. हालांकि इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है.  

ये भी पढ़ें - दिल्ली में रहने वालों के लाखों रुपये के पानी के बिल कैसे हो जाएंगे माफ? जानें क्या है वन टाइम सेटेलमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सब्सिडी देखने बैंक गई महिला बनी अरबपति, खाते में थे 100 करोड़ रुपए
LPG सब्सिडी देखने बैंक गई महिला बनी अरबपति, खाते में थे 100 करोड़ रुपए
मैच्योरिटी से पहले ही पॉलिसी बंद कर रहे लोग, सरकार के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
Insurance News: मैच्योरिटी से पहले ही पॉलिसी बंद कर रहे लोग, सरकार के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
2500 रुपए तो मिलेंगे, लेकिन कैसे? दिल्ली की महिलाएं आवेदन के लिए तैयार रखें ये कागज
2500 रुपए तो मिलेंगे, लेकिन कैसे? दिल्ली की महिलाएं आवेदन के लिए तैयार रखें ये कागज
पढ़ाई पर 4, शादी के लिए 10 लाख, लोन के जाल में फंस रहे लोग, उपाय क्या?
पढ़ाई पर 4, शादी के लिए 10 लाख, लोन के जाल में फंस रहे लोग, उपाय क्या?

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget