एक्सप्लोरर

क्या प्लेटफॉर्म टिकट से कर सकते हैं ट्रेन में सफर, कितनी दूर तक जा सकते हैं आप?

Platform Ticket Travelling Rule: अगर कोई प्लेटफार्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ जाता है तो इस यात्रा करने दी जाएगी या नहीं. चलिए आपको बताते हैं क्या हैं इसे लेकर रेलवे के नियम.  

Platform Ticket Travelling Rule: भारतीय रेलवे के जरिए रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं. रेलवे के नियमों के मुताबिक कोई भी बिना टिकट के सफर नहीं कर सकता. अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है. तो रेलवे के नियमों के अनुसार उस पर जुर्माना लगाया जाता है.  इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी जाता है तो उसे प्लेटफार्म टिकट खरीदना होता है. 

आपने देखा होगा जो लोग यात्रा नहीं कर रहे होते वह सभी प्लेटफार्म टिकट लिए होते हैं. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है क्या अगर कोई प्लेटफार्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ जाता है. तो इस स्थिति में यात्रा करने दी जाएगी या नहीं. क्या टीटीई उसे बीच सफर से पकड़ कर उतार तो नहीं देगा. चलिए आपको बताते हैं क्या हैं इसे लेकर रेलवे के नियम.  

क्या हैं प्लेटफॉर्म टिकट पर सफर करने के नियम?

भारतीय रेलवे द्वारा यात्रा को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं. जिनका पालन रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को करना होता है. इसमें एक नियम प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा करने को लेकर भी है. अगर कोई यात्री जल्दबाजी में है. और उसने ट्रेन की टिकट नहीं ली है. लेकिन उसके पास प्लेटफार्म की टिकट है. तो भी वहां ट्रेन में यात्रा कर सकता है. भारतीय रेलवे द्वारा इसके लिए नियम बनाया गया है कि अगर कोई प्लेटफार्म टिकट लेकर ट्रेन में यात्रा करता है. 

तो उसे ट्रेन में चढ़ने के तुरंत बाद ही टीटीई से मिलना होता है. वहां जाकर आपको टीटीई से टिकट कटवाना होता है. अगर ट्रेन में खाली सीट मौजूद होती है. तो फिर टीटीई आपको 250 रुपये फाइन लगाकर और आपसे यात्रा का किराया लेकर आपको टिकट दे देता है. लेकिन अगर ट्रेन में खाली सीट नहीं होती. तब भी आप ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं टीटीई आपको निकाल नहीं सकता. 

वेटिंग टिकट लेकर न करें सफर

कई बार देखने को मिलता है कि बहुत से लोग ट्रेन की टिकट करवा लेते हैं. लेकिन की टिकट कंफर्म नहीं होती. पर जिन्होंने ऑनलाइन टिकट करवाई होती है. उनकी टिकट कैंसिल हो जाती हैं. लेकिन जिन्होंने प्लेटफार्म से टिकट ली होती है. ऐसे लोग वेटिंग टिकट लेकर ही ट्रेन में यात्रा करने लगते हैं. वेटिंग टिकट को लेकर भारतीय रेलवे के नियम साफ हैं कि कोई भी यात्री वेेटिंग टिकट पर सफर नहीं कर सकता. ऐसा करते हुए अगर टीटीई आपको पकड़ लेता है तो वह आपको ट्रेन से उतार सकता है. 

यह भी पढ़ें: बच्चों को आर्थिक रूप से कितना मजबूत करेगी एनपीएस वात्सल्य योजना, इससे पैरेंट्स को में कितना फायदा? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोर्ट फीस में गड़बड़ी पर अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना लगेगा, नया नियम लागू
कोर्ट फीस में गड़बड़ी पर अब जेल नहीं, सिर्फ जुर्माना लगेगा, नया नियम लागू
गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
60 दिन के बोनस का ऐलान, किन कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम?
60 दिन के बोनस का ऐलान, किन कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम?
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget