एक्सप्लोरर

प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने का सबसे आसान तरीका, नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, चुटकियों में हो जाएगा काम

Platform Ticket Online Booking: प्लेटफाॅर्म टिकट के लिए अब आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. आफ ऑनलाइन भी प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकते हैं कैसे चलिए बताते हैं. 

Platform Ticket Online Booking: भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे व्यवस्था है. भारत में रोजाना गरीब 2.5 करोड़ यात्री ट्रेन के जरिए सफर करते हैं. इन्हें तक पहुंचाने के लिए हजारों की संख्या में ट्रेनें चलाई जाती हैं. भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति बिना टिकट के ट्रेन में सफर नहीं कर सकता. अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है. तो रेलवे के नियम अनुसार उस पर कार्रवाई की जाती है.

कई बार देखने को मिलता है ट्रेन से जा रहे यात्रियों को छोड़ने के लिए परिवार वाले स्टेशन तक आते हैं. लेकिन कोई भी व्यक्ति जो भारतीय रेलवे के प्लेटफार्म पर आता है और अगर वह यात्रा नहीं कर रहा होता. तो ऐसे यात्रियों को प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना होता है. नहीं तो पकड़े जाने पर टीसी चालान काट देता है. प्लेटफाॅर्म टिकट के लिए अब आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. आफ ऑनलाइन भी प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकते हैं कैसे चलिए बताते हैं. 

यूटीएस ऐप के जरिए खरीद सकते हैं टिकट

ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा ऐप बनाया गया है. इस ऐप का नाम है अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम जिसे UTS ऐप भी कहा जाता है. यूटीएस ऐप एंड्रॉयड के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर और ios के लिए ऐप स्टोर में मिल जाएगा. इस ऐप का इस्तेमाल करके आप बड़ी ही आसानी के साथ बिना किसी कतार में लगे प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकते हैं. यहां आपको पेपरलेस टिकट खरीदने की सुविधा मिलती है. इसके लिए आप चाहे तो यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या फिर आर वॉलेट के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. टिकट बुक होने के बाद आप उसे अपने फोन में सेव कर सकते हैं.  

 प्लेटफॉर्म टिकट लेकर सिर्फ इतनी देर रुक सकते हैं

अक्सर देखा गया है कि लोग प्लेटफार्म टिकट लेकर घंटों प्लेटफार्म पर बिता देते हैं. लेकिन अगर आपको इस दौरान रेलवे के किसी अधिकारी ने पकड़ लिया. तो फिर आपको अच्छा खासा जुर्माना देना पड़ सकता है. भारतीय रेलवे द्वारा प्लेटफार्म टिकट की एक अवधि तय की गई है. और अवधि के समाप्त होने के बाद आपको दोबारा टिकट खरीदना होता है. नहीं तो आपका चालान किया जा सकता है. रेलवे की प्लेटफार्म टिकट लेने के बाद कोई सिर्फ 2 घंटे तक ही प्लेटफार्म पर रुक सकता है. अगर इससे ज्यादा रुकना है तो फिर उसे दोबारा से प्लेटफार्म टिकट खरीदना होगा. 

यह भी पढ़ें: Train Cancelled: रेलवे को इस वजह से कैंसिल करनी पड़ीं 48 ट्रेनें, तो वहीं 11 ट्रेनों के बदले गए रूट, देखें पूरी लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

180 Kmph की स्पीड से दौड़ेगी वंदे भारत, 16 कोच वाली रेल ने बनाया रिकॉर्ड
180 Kmph की स्पीड से दौड़ेगी वंदे भारत, 16 कोच वाली रेल ने बनाया रिकॉर्ड
पटरी पर रेलवे की 14 स्पेशल ट्रेनें: तारीख, ट्रिप्स, टाइम और रूट, सब कुछ एक क्लिक में जानें
पटरी पर रेलवे की 14 स्पेशल ट्रेनें: तारीख, ट्रिप्स, टाइम और रूट, सब कुछ एक क्लिक में जानें
ट्रेन के रिजर्व्ड कोच से यात्री का ट्रॉली बैग चोरी, मिला 1.45 लाख का मुआवजा
ट्रेन के रिजर्व्ड कोच से यात्री का ट्रॉली बैग चोरी, मिला 1.45 लाख का मुआवजा
क्या सर्दियों में सही से काम करता है सोलर वाटर हीटर, कितनी बिजली बचती है?
क्या सर्दियों में सही से काम करता है सोलर वाटर हीटर, कितनी बिजली बचती है?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget