एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए ले आएं सिर्फ ये चार दस्तावेज, मिलेंगे 12 हजार रुपये

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार द्वारा भी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की गई है. योजना में लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास यह दस्तावेज होने जरूरी हैं.

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: केंद्र सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती हैं. यह योजनाएं अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लाई जाती हैं. केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बहुत सी योजनाएं सिर्फ महिलाओं के लिए लेकर आती है. और सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं बल्कि भारत के अलग राज्यों की सरकारें भी अपने राज्य की महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती हैं.

झारखंड सरकार द्वारा भी महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है. यानी साल भर में 12000 रुपये दिए जाएंगे. योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ पत्रताएं पूरी करनी होगी और कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे. अगर महिलाओं के पास होंगे यह चार दस्तावेज. तो उन्हें मिलेगा इस योजना में लाभ चलिए बताते हैं आपको पूरी खबर. 

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में यह चार दस्तावेज जरूरी

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी है. इन दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कोई भी लाभार्थी महिला योजना में सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता ले सकती है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के पास आधार कार्ड होना जरूरी है. इसके साथ ही उनके पास बैंक की पासबुक होना भी जरूरी है. 

और राशन कार्ड होना भी जरूरी है, इसके साथ ही उनके पास पासपोर्ट साइज फोटो होने भी जरूरी है. बता दें अगर किसी महिला का नाम राशन कार्ड में नहीं है. तो वह अपने पिता या फिर पति का राशन कार्ड इस्तेमाल कर सकती है. इस योजना के तहत मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य दस्तावेज नहीं है. यानी अगर किसी महिला के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है. तब भी उन्हें योजना का लाभ मिल जाएगा. 

सालाना मिलेंगे 12 हजार रुपये

इसी महीने 3 अगस्त से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म जमा होने शुरू हो चुके हैं. बता दे सरकार द्वारा इस योजना के तहत हर महीने खाते में 1000 रुपये भेजे जाएंगे. यानी पूरे सालभर में योजना के तहत महिलाओं के खाते में 12 हजार रुपये डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजे जाएंगे. 

योजना में कैसे करें आवेदन?

इस योजना के तहत महिलाओं को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है. इसके साथ ही उनकी उम्र 21 साल से लेकर 50 साल के बीच होनी चाहिए. महिलाओं का परिवार अंत्योदय परिवार की श्रेणी में होना चाहिए. महिलाएं आंगनवाड़ी में जाकर इस योजना के लिए फॉर्म ले सकती हैं और भरकर वहीं सबंधित दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकती हैं. बता दें इसके लिए अलग से किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर इस राज्य के लोगों को मिलेगी ये खास सुविधा, जानें कैसे मिलेगा फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल बाद सोलर पैनल की क्षमता कितनी रह जाती है? जानें पूरा हिसाब
10 साल बाद सोलर पैनल की क्षमता कितनी रह जाती है? जानें पूरा हिसाब
कुर्सी के चक्कर में थमे सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए, गोरखपुर में अटकी रही वैशाली एक्सप्रेस
कुर्सी के चक्कर में थमे सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए, गोरखपुर में अटकी रही वैशाली एक्सप्रेस
रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टॉल सील, FDA का बड़ा एक्शन, यात्री ध्यान दें
Train News: रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टॉल सील, FDA का बड़ा एक्शन, यात्री ध्यान दें
रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget