एक्सप्लोरर

इस देश में बढ़ रहा भारतीयों का दबदबा! पढ़ने के साथ-साथ कमा रहे खूब पैसा

latest News of Singapore: सिंगापुर में भारतीय समुदाय ने औसत आय और शिक्षा में उल्लेखनीय सुधार किया है. साल 2020 में 41% के पास डिग्री थी, जबकि 2000 में 16.5% के पास ही डिग्री थी.

Singapore News: सिंगापुर में भारतीयों का दबदबा बढ़ रहा है. यहां भारतीय पढ़ने के साथ-साथ खूब पैसा भी कमा रहे हैं. सिंगापुर के गृह और विधि मंत्री के.षणमुगम ने बताया है कि सिंगापुर में भारतीय समुदाय ने उल्लेखनीय प्रगति की है और राष्ट्रीय आंकड़े औसत घरेलू आय और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सुधार दर्शाते हैं. सिंगापुर की जनगणना के आधार पर उन्होंने कहा कि 25 साल और उससे ज्यादा आयु के लोगों में से 41 फीसदी के पास 2020 में डिग्री थी, जबकि 2000 में यह संख्या 16.5 फीसदी थी.

शिक्षा सहायता प्रदान करना शामिल

उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि 10 में से चार भारतीय स्नातक हैं. समाचार पत्र ‘स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने शनिवार को मंत्री के हवाले से अपनी खबर में कहा,‘‘ कुछ तो आव्रजन के कारण है, लेकिन बड़ी संख्या, समुदाय की स्थिति में सुधार होने के कारण है.’’ यह बात उन्होंने स्वयं सहायता समूह ‘सिंगापुर इंडियन डेवलपमेंट एसोसिएशन’ (सिंडा) से जुड़े दानदाताओं, साझेदारों और स्वयंसेवकों के लिए आयोजित सराहना समारोह में कही. इस संगठन की गतिविधियों में समुदाय को शिक्षा सहायता प्रदान करना भी शामिल है.

स्कूल छोड़ने वालों की संख्या में कमी

षणमुगम सिंडा के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल छोड़ने वालों की संख्या में भी कमी आई है. उन्होंने बताया कि 2020 में लगभग 18 फीसदी भारतीयों ने माध्यमिक शिक्षा के बिना ही स्कूल छोड़ दिया, जबकि 2000 में यह आंकड़ा 38 फीसदी था. उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय परिवारों की औसत मासिक आय ‘‘2010-2020 के बीच 10 सालों में 40 फीसदी बढ़ी.’’ यह 2010 में 6,000 सिंगापुरी डॉलर थी जो 2020 में बढ़कर 8,500 सिंगापुरी डॉलर हो गई.

यह भी पढ़ें -

Muslim Population by 2060: भारत, पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश होते एक देश तो 2060 में होती कुल कितनी मुस्लिम आबादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से मिलेगा हर महीने मोटा पैसा, सिर्फ एक बार करें निवेश
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से मिलेगा हर महीने मोटा पैसा, सिर्फ एक बार करें निवेश
Train News: AC कोच का लिया टिकट और एसी हो गया खराब, क्या रिफंड मिलेगा?
Train News: AC कोच का लिया टिकट और एसी हो गया खराब, क्या रिफंड मिलेगा?
PLI नहीं है? फिर भी बच्चे के नाम पर ले सकेंगे बाल जीवन बीमा, जानें नया नियम
PLI नहीं है? फिर भी बच्चे के नाम पर ले सकेंगे बाल जीवन बीमा, जानें नया नियम
क्या राशन वाले पैसे से कोई शराब या अन्य सामान खरीद सकता है?
क्या राशन वाले पैसे से कोई शराब या अन्य सामान खरीद सकता है?

वीडियोज

Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget