एक्सप्लोरर

फोन चोरी होने के बाद सिम तो ठीक है, लेकिन मोबाइल को कैसे कर सकते हैं ब्लॉक?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका स्मार्ट फोन चोरी हो जाए तो आप कैसे घर बैठे उसे ब्लॉक करा सकते हैं. इसके लिए आपको यह पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा साथ ही हर स्टेप को फॉलो करना होगा.

Smart Phone Block Tricks: स्मार्ट फोन आज लगभग हर इंसान की जरूरत है, लगभग हर जरूरी और कीमती जानकारी आज हर शख्स अपने फोन में रखता है. जरूरी डॉक्युमेंट से लेकर पैसों तक के लिए मोबाइल फोन में जगह उपलब्ध होती है और डिजिटल तरीके से इन्हें फोन में संभाल कर रखा जा सकता है. ऐसे में अगर किसी का स्मार्ट फोन चोरी हो जाए तो वह अपनी सिम को तो तुरंत ब्लॉक कर देता है लेकिन मोबाइल फोन को ब्लॉक करना हर किसी को पता नहीं होता. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका स्मार्ट फोन चोरी हो जाए तो आप कैसे घर बैठे उसे ब्लॉक करा सकते हैं.

1- सबसे पहले CEIR वेबसाइट पर विजिट करना होगा.

2- यहां आपको तीन ऑप्शन Block/Lost Mobile, Check Request Status और Un-Block Found Mobile मिलेंगे.

3- इसके बाद चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने के लिए Block/Lost Mobile ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

4- इसके बाद पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने मोबाइल की सही जानकारी दर्ज करनी होगी.

5- मोबाइल की जानकारी के तौर पर आपको मोबाइल नंबर, IMEI नंबर डिवाइस का ब्रांड, कंपनी, फोन खरीदने की invoice और बिल, फोन खोने की तारीख दर्ज करनी होगी. इसके अलावा राज्य, जिला, फोन चोरी होने का एरिया, कंप्लेंट नंबर दर्ज करना होगा. 

6- इसके अलावा आपको पुलिस शिकायत कॉपी को भी अपलोड करना होगा. सारी डिटेल फिल करने के बाद इसे वेबसाइट पर अपलोड करना होगा.

7- इसके बाद Add more complaint पर क्लिक करना होगा, जिसमें मोबाइल मालिक का नाम, पता, आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आइडेंटिटी को दर्ज करना होगा. इसके बाद आखिरी बार अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा.

8- फिर आपके नंबर पर एक ओटीपी जाएगा. इसके बाद वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इस तरह फाइनल सबमिट करके आप मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकते हैं.

इसके अलावा आप मोबाइल फोन में जमा यूपीआई और खातों की जानकारी और सर्विस को भी ब्लॉक करा सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • पेटीएम बैंक हेल्पलाइन नंबर 01204456456 पर कॉल करें.
  • इसके बाद Lost Phone ऑप्शन को सिलेक्ट करें.
  • यहां आपको खोए हुए फोन के नंबर को दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा.
  • फिर आपको  लॉगआउट फ्रॉम ऑल डिवाइस ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा.
  • इसके बाद PayTM की वेबसाइट पर जाएं और 24×7 हेल्फ ऑप्शन सिलेक्ट करें.
  • इस तरह आप Report a Fraud या फिर Message Us ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं.
  • फिर आपको पुलिस रिपोर्ट समेत कुछ डिटेल देनी होगी. सारी डिटेल की जांच के बाद आपके पेटीएम अकाउंट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अब इन जिलों में महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ, तारीख कर लें नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: OPS और UPS पेंशन वालों को अब कितने पैसे मिलेंगे?
DA Hike: OPS और UPS पेंशन वालों को अब कितने पैसे मिलेंगे?
पेंशनरों के लिए खुशखबरी, घर बैठे Face से बनेगा Life Certificate
पेंशनरों के लिए खुशखबरी, घर बैठे Face से बनेगा Life Certificate
रेलवे का बड़ा फैसला, पास वाले अब हाई-क्लास कोच में कर सकेंगे सफर 
रेलवे का बड़ा फैसला, पास वाले अब हाई-क्लास कोच में कर सकेंगे सफर 
टोल पर कितना जाम, हाईवे पर कितने गड्ढे, सबका हिसाब रखेगी सरकार
टोल पर कितना जाम, हाईवे पर कितने गड्ढे, सबका हिसाब रखेगी सरकार

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget