एक्सप्लोरर

Pinaka Train: पहली बार चली सबसे लंबी मालगाड़ी, अब ऐसे आसान होगी माल ढुलाई

Indian Railway: माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने सबसे लंबी मालगाड़ी का सफल ट्रायल किया है. चार मालगाड़ी को जोड़कर बनी इस ट्रेन को पिनाका ट्रेन नाम दिया गया है, इससे माल ढुलाई आसान होगी

Pinaka Train News: देश में माल की ढुलाई को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक कोयला एक जगह से दूसरी जगह पहुंचे के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने सबसे लंबी मालगाड़ी का सफलता पूर्वक ट्रायल कर लिया है. चार मालगाड़ियों को जोड़कर बनाई गई मालगाड़ी का नाम पिनाका ट्रेन दिया गया है. सबसे लंबी इस मालगाड़ी के शुरू होने पर आने वाले दिनों में देश के अंदर माल की ढुलाई आसान और सुगम हो जाएगी. एक जगह से दूसरी जगह माल समय पर पहुंचाया जा सकेगा. वहीं, यह ट्रेन चार गुना अधिक सामान को ढोने में कारगर भी सिद्ध होगी.

3 सितंबर को किया गया है ट्रायल

उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) ने 3 सितंबर को पिनाका ट्रेन का ट्रायल किया है. यह ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन से चोपन के लिए रवाना की गई. आमतौर पर लंबी दूरी के लिए 2 ट्रेनों को मिलाकर चलाया जाता था. लेकिन माल ढुलाई के मामले में रेलवे ने चार मालगाड़ियों को जोड़कर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है.

2.7 किलोमीटर की ट्रेन में थे 232 वैगन

मालगाड़ी में औसतन 58 वैगन होते हैं. पिनाका ट्रेन में चार मालगाड़ियों को जोड़ा गया. इसीलिए इसमे 232 वैगन थे. जिसकी कुल लंबाई 2.7 किलोमीटर थी. इस लंबी ट्रेन को चलाने का मकसद माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाना है.

इस कारण किये जा रहे हैं ट्रायल

पिनाका ट्रेन का संचालन सिर्फ ट्रायल के लिए नहीं हुआ है. बल्कि रेलवे ने पूरे ट्रायल के लिए एक सीरीज तैयार की है. इस ट्रेन के ट्रायल का कारण यह है कि भारत में एक जगह से दूसरी जगह जल्दी और अधिक से अधिक माल ढुलाई संभव हो जाए. देश में अक्सर शिकायत रहती है कि उनका माल समय से नहीं पहुंच रहा है. या फिर एक बार में पर्याप्त माल नहीं पहुंच पाता है. पिनाका जैसी ट्रेनों के संचालन से अधिक से अधिक माल तय समय में जल्द से जल्द पहुंच सकेगा. वहीं रेलवे ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए भी व्यापक इंतजाम कर रहा है. इससे माल पहुंचने में किसी प्रकार की लेटलतीफी भी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें

Railway News: ट्रेन का टिकट रद्द करने पर जीएसटी शुल्क का क्या होता है, रेल मंत्रालय ने दिया स्पष्ट जवाब

Indian Railway: बुजुर्गों के लिए रेलवे देता है लोअर बर्थ की सुविधा, जानिये हमारी किस गलती से नहीं मिलती सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट
छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget