एक्सप्लोरर

इन किसानों को नहीं मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ, कहीं आपका नाम भी तो नहीं कट गया, ऐसे कर सकते हैं चेक

किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं. अब किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. जानकारी के मुताबिक, योजना की 20वीं किस्त जून महीने के अंत तक सकती है.

केंद्र सरकार देश के नागरिकों को तरह-तरह की सुविधाएं देने और पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं. केंद्र सरकार की कुछ योजनाएं समाज के कुछ खास वर्गों के लिए होती हैं, जिसमें उन्हें सीधे तौर पर आर्थिक सहायता भी दी जाती है. इसी तरह की एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना. इस योजना के तहत केंद्र सरकार छोटे व सीमांत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. 

किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार इस योजना को चला रही है, जिसके तहत हर चार महीने में किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. अभी तक इस योजना के तहत 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं. अब किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम व शर्तें भी लागू की गई हैं. अगर किसानों द्वारा उन शर्तों को पूरा नहीं किया जाता तो उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा. ऐसे में चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में जिससे किसानों की अगली किस्त अटक सकती है. 

कब तक आएगी 20वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी हुई थी और इससे पहले 18वीं किस्त पिछले साल अक्टूबर में जारी हुई थी. इस तरह इस योजना की 20वीं किस्त इसी महीने यानी जून के आखिरी में आने की संभावना है. हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

ये काम नहीं किए तो अटक जाएगी किस्त

  • ई-केवाईसी पूरी होने के साथ-साथ बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है. अगर आपने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं किया है, तो 20वीं किस्त अटक सकती है.
  • अगर आपके भूलेख दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी है और आपने सत्यापन प्रक्रिया भी पूरी नहीं की है तो भी किस्त अटक सकती है.
  • अगर आपने किसान सम्मान निधि योजना के तहत किए गए आवदेन में कोई गलती की है. जैसे- नाम, जन्मतिथि या जेंडर की गलत जानकारी दी है तो भी किस्त का पैसा नहीं मिलेगा.
  • केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर लाभार्थी सूची की समीक्षा की जाती है. अगर किसी कारण से आपका नाम सूची से कट गया है तो भी आपके खाते में पैसा नहीं आएगा. 

यह भी पढ़ें: आप भी बन सकती हैं 'लखपति दीदी', इस योजना में सरकार देती है बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Labour Code: अगर 7 तारीख तक नहीं दी कर्मचारी को सैलरी, तो हो सकती है जेल!
अगर 7 तारीख तक नहीं दी कर्मचारी को सैलरी, तो हो सकती है जेल!
NRI बनने के बाद भी जारी रख सकते हैं PPF? जानिए अकाउंट का क्या होगा
NRI बनने के बाद भी जारी रख सकते हैं PPF? जानिए अकाउंट का क्या होगा
हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली, जानें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरा फायदा
हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली, जानें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरा फायदा
अब AI की मदद से WhatsApp पर होगी बस टिकट बुक, जानें कैसे करेगा काम?
अब AI की मदद से WhatsApp पर होगी बस टिकट बुक, जानें कैसे करेगा काम?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget