एक्सप्लोरर

ये हैं दुनिया की सबसे बेकार एयरलाइन, जानें किस आधार पर होता है ये तय

एयरहेल्प स्कोर रिपोर्ट ने वर्ल्ड के 109 एयरलाइंस की रैंकिंग्स में इंडिगो को 103वां स्थान दिया है. इंडिगो को एयरहेल्प स्कोर रिपोर्ट ने अपनी रैंकिंग्स में 4.80 नंबर दिए.

AirHelp Score Report 2024: इस साल के लिए एयरहेल्प स्कोर रिपोर्ट (AirHelp Score Report) जारी कर दिया गया है. इस रैंकिंग्स में वर्ल्ड की सबसे घटिया एयरलाइंस के तौर पर इंडिगो (IndiGo) को चुना गया है. एयरहेल्प स्कोर रिपोर्ट ने वर्ल्ड के 109 एयरलाइंस की रैंकिंग्स में इंडिगो को 103वां स्थान दिया है. इंडिगो को एयरहेल्प स्कोर रिपोर्ट ने अपनी रैंकिंग्स में 4.80 नंबर दिए. दरअसल यह रैंकिंग्स यात्रियों के फीडबैक और अन्य अनुभवों के आधार पर दिया गया है.

बताते चलें कि एयरहेल्प इंटरनेशनल एयरलाइन्स और एयरपोर्ट्स की सालाना रैंकिंग जारी करता है. इसके लिए तीन क्राइटेरिया हैं- ऑन टाइम परफॉर्मेंस, कस्टमर ओपिनियन, और कॉम्पन्सेशन क्लेम की प्रोसेसिंग। एयरहेल्प के अनुसार, तीनों क्राइटेरिया एयरलाइन का स्कोर तय करने में समान रूप से योगदान करते हैं. इसमें इस तरह हर एक की हिस्सेदारी 33.33% है.

ये भी पढ़ें-

अब बिना वजह चेन पुलिंग करना पड़ेगा महंगा, ट्रेन रुकी तो हर मिनट का देना होगा इतना जुर्माना

इस रैंकिंग्स में एअर इंडिया कहां है?

इसके अलावा भारतीय एयरलाइन एअर इंडिया है, जिसे 6.15 मिला है और 61वें स्थान पर है. इस फेहरिस्त में ब्रुसेल्स एयरलाइंस को टॉप पर रखा गया है. इसके बाद कतर एयरवेज और यूनाइटेड एयरलाइंस का नंबर है. इन दोनों को क्रमशः 8.11 और 8.04 अंक मिले हैं. 

ये भी पढ़ें-

कुंभ मेले की तैयारी से पहले इन चीजों का जरूर रखें खयाल, नहीं होगी कोई परेशानी

एयरहेल्प रैंकिंग पर इंडिगो ने क्या कहा?

वहीं, एयरहेल्प रैंकिंग पर इंडिगो ने सवाल किया है. इंडिगो को  एयरहेल्प रैंकिंग की मेथडोलॉजी और प्रोसेस एतराज है. इस बाबत एयरलाइन का कहना है कि भारत का एविएशन रेगुलेटर DGCA यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ सीविल एविएशन एयरलाइन की पंक्चुअलिटी और कस्टमर्स कम्प्लेंट के आधार पर मंथली रिपोर्ट जारी करता है. इसमें इंडिगो लगातार सबसे कम शिकायत और पंक्चुअलिटी के लिए टॉप रैंक स्कोर करती रही है. एयरहेल्प की ओर से सर्वे में पब्लिश की गई डेटा भारत से सेंपल साइज लिए जाने की जानकारी नहीं दी गई है और ना ही इसे तैयार करने के तरीकों और ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री के गाइडलाइन को ध्यान में रखा गया है.

वर्ल्ड की 5 सबसे खराब एयरलाइंस-

एयरहेल्प ने अपनी रैंकिंग्स में स्काई एक्सप्रेस को सबसे घटिया एयरलाइंस बताया है. इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे खराब एयरलाइंस एयर मॉरीशस है. स्काई एक्सप्रेस और एयर मॉरीशस के बाद क्रमशः टैरोम एयरलाइंस, इंडिगो एयरलाइंस और पेगासस एयरलाइंस का नंबर है.

ये भी पढ़ें-

ट्रेन से जाने वाले मुसाफिरों के लिए जरूरी खबर, रेलवे ने इन ट्रेनों को लंबे समय के लिए किया कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे काउंटर पर 8 नवंबर को 2 बजे तक ही होगी बुकिंग, 28 स्टेशनों पर रिजर्वेशन सिर्फ 6 घंटे
रेलवे काउंटर पर 8 नवंबर को 2 बजे तक ही होगी बुकिंग, 28 स्टेशनों पर रिजर्वेशन सिर्फ 6 घंटे
नई दिल्ली स्टेशन पर अलग-अलग गेट से एंट्री, रिजर्व को नीला और जनरल को पीला
नई दिल्ली स्टेशन पर अलग-अलग गेट से एंट्री, रिजर्व को नीला और जनरल को पीला
पत्नी की LinkedIn देखकर पति बोला- कमाती है, कोर्ट ने कहा प्रूफ लाओ
पत्नी की LinkedIn देखकर पति बोला- कमाती है, कोर्ट ने कहा प्रूफ लाओ
पंजाब में DA 3% बढ़ा, पर 22818 करोड़ बकाया पर हाई कोर्ट में फंसी सरकार
पंजाब में DA 3% बढ़ा, पर 22818 करोड़ बकाया पर हाई कोर्ट में फंसी सरकार

वीडियोज

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget