एक्सप्लोरर

Indian Railway: कितने दिन पहले बुक कर लेना चाहिए ट्रेन का टिकट? सीट मिलने की होती है गारंटी

उन लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है, जिन्हे रेलवे के नियमों की जानकारी नहीं होती है. जो यात्री नियम जानते हैं, वे यात्रा से बहुत पहले टिकट बुक करा लेते हैं.

Indian Railway: ट्रेन परिवहन का एक सस्ता और प्रमुख साधन है. इस वजह से रोजाना ट्रेन से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में अक्‍सर सीट को लेकर मारामारी देखने को मिलती है. ऐसे रूट्स पर हालात ज्यादा बुरे होते हैं, जहां यात्रियों की संख्या की तुलना में पर्याप्त ट्रेनें नहीं होती हैं. ऐसे में उन लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है, जिन्हें रेलवे के नियमों की जानकारी नहीं होती है. जो यात्री नियम जानते हैं, वे यात्रा से बहुत पहले टिकट बुक करा लेते हैं, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और वे आराम से सफर कर पाते हैं.

जानकारी होना बेहद जरूरी

ट्रेन में हर क्लास का किराया और टिकट बुक करने के अलग-अलग नियम हैं. अक्सर जब लोग यात्रा से कुछ समय पहले ही टिकट लेने की कोशिश करते हैं तो उन्‍हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती है. इसलिए इस बात की जानकारी होनी बहुत जरूरी है कि आप एक ट्रेन खुलने के कितने दिन पहले तक अपनी टिकट बुक करा सकते हैं. ट्रेन के टिकट को आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं, इसके लिए आपको रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट आईआरसीटीसी या फिर एप्लीकेशन पर जाना होगा.

120 दिन पहले करवा सकते हैं कंफर्म टिकट

रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देता है कि वो ट्रेन शुरू होने से चार महीने पहले ही अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं. भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले आप अपनेंटिकट बुक करवा सकते हैं. वहीं, तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा की तिथि से एक दिन पहले कर सकते हैं. रोज सुबह 10 बजे के बाद 3 एसी लेकर ऊपर की श्रेणी के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है और स्लीपर तत्काल बुकिंग सुबह 11 बजे से चालू हो जाती है.

जनरल टिकट को लेकर ये हैं नियम

जनरल टिकट के दो नियम है. अगर आप ट्रेन के जनरल कोच में 199 किलोमीटर तक की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको उसी दिन टिकट लेनी होगी. इसमें टिकट खरीदने के तीन घंटे के भीतर-भीतर आपको यात्रा शुरू करनी होगी. 200 किमी या इससे अधिक दूरी की यात्रा के लिए आप तीन दिन पहले जनरल टिकट खरीद सकते हैं. आजकल के इस हाईटेक जमाने में अब आप घर बैठे स्वयं ही भारतीय रेलवे के ऐप्‍स और वेबसाइट्स के माध्‍यम से आरक्षित और अनारक्षित टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: किन किसानों को नहीं मिलता है पीएम किसान मानधन योजना का लाभ?

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aadhar Card: आधार के नए एप पर मिल रहीं ये 6 बड़ी सुविधाएं, 4 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
Aadhar Card: आधार के नए एप पर मिल रहीं ये 6 बड़ी सुविधाएं, 4 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
Train News: ट्रेन का टिकट है फिर भी लगेगा जुर्माना, सफर के दौरान ये गलती करने से बचें, अभी जान लें ये जरूरी बात
Train News: ट्रेन का टिकट है फिर भी लगेगा जुर्माना, सफर के दौरान ये गलती करने से बचें, अभी जान लें ये जरूरी बात
EPS Pension: न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 7500 करने की मांग, सरकार ने संसद में दिया ये जवाब
न्यूनतम पेंशन को 1000 से बढ़ाकर 7500 करने की मांग, सरकार ने संसद में दिया ये जवाब
Toll Local Pass: टोल प्लाजा से निकलने के लिए कितने रुपए में बनेगा लोकल पास? NHAI ने बताया खर्चा
Toll Local Pass: टोल प्लाजा से निकलने के लिए कितने रुपए में बनेगा लोकल पास? NHAI ने बताया खर्चा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget