एक्सप्लोरर

Indian Railway: देश के 1000 छोटे स्टेशनों का कायाकल्प करने पर रेलवे का विचार, इन बढ़िया सुविधाओं से होंगे लैस

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने पहले ही 200 बड़े रेलवे स्टेशनों को रीडेवलप करने की योजना बनाई है, जबकि अब 1000 छोटे स्टेशनों को आधुनिकरण से जोड़ने पर विचार कर रहा है. 

Amrit Bharat Station Scheme: रेलवे यात्रियों को आधुनिक सुविधा देने के लिए कई तरह के बदलाव कर रहा है. इसी क्रम में रेलवे अब एक और बड़ा फैसला लेने पर विचार कर रहा है. रेलवे स्टेशनों को आ​धुनिकीकरण से जोड़ने के लिए अमृत भारत स्टेशन स्कीम (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत देशभर के 1000 स्माल रेलवे स्टेशनों को रिडेवलप (Redevelopment Of 1000 Small Station) करने पर विचार कर रहा है. बता दें कि इससे पहले रेलवे 200 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प (Redevelopment Station) करने का ऐलान कर चुका है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 1000 स्माल स्टेशनों को केवल यात्रियों की संख्या पर ही चयन नहीं किया जाएगा, बल्कि शहर के हिसाब से भी इनका चयन होगा. अधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन स्टेशन को रीडेवलप करने का उद्देश्य विकासशील शहरों को विकसित करने से लेकर शहरों को भी आधुनिकीकरण (Modernization) से जोड़ना है. 

स्टेशनों के डेवलप के लिए जारी होगा फंड 

रेलवे के अधिकारी ने पीटीआई को दी जानकारी में बताया कि इन स्टेशनों का कायाकल्प कर आधुनिकीकरण से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) की ओर से काम किया जाएगा. इन स्टेशनों को डेवलप करने के लिए बड़ा फंड जारी किया जा सकता है, जिसमें डीआरएम के लिए विशेष फंड जारी किया जाएगा. 

तैयार होगा मास्टर प्लान 

अगर इसपर सहमति बनती है तो जल्द ही 1000 स्टेशनों को आधुनिकीकरण करने के लिए मास्टर प्लान (Master Plan) तैयार किया जाएगा. इस मास्टर प्लान के तहत रेलवे स्टेशनों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं के तहत रूफ प्लाजा और सिटी सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू की जाएंगी. पीटीआई के अनुसार, नई सुविधाओं की शुरुआत के अलावा योजना का लक्ष्य मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेडड करना और बदलना भी है. 

इन स्टेशनों पर क्या बदलेगा

दस्तावेजों के अनुसार, इन रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण में सड़कों को चौड़ा करने, अतिक्रमण को हटाने, पैदल मार्ग बनाने, पार्किंग एरिया विकसित करने और आधुनिक लाइटों को लगाया जाएगा. साथ ही इन स्टेशनों पर अन्य और बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Government Scheme: सरकार छात्रों को रहने-खाने के लिए देती है 50 हजार से ज्यादा की रकम, जानें आप कैसे ​ले सकते हैं लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget