एक्सप्लोरर

Indian Railway: रेलवे यात्रियों को दे रहा फ्री फूड सर्विस, जानिए किन्हें मिल सकता है इस सुविधा का लाभ

Indian Railway: अगर आप भी रेलवे की इस फ्री फूड सर्विस का लाभ लेना चाहते हैं तो बता दें कि यह सुविधा हर ट्रेन के यात्रियों के लिए नहीं है. यह सुविधा सिर्फ कुछ स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों के लिए है.

IRCTC: पिछले कुछ सालों से भारतीय रेलवे निरंतर विकासशील है. रेलवे के आधुनिकीकरण से लेकर यात्रियों की सुविधाओं तक हर क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है. इसी क्रम में रेलवे ने त्योहारों के इस सीजन में अपने यात्रियों के लिए एक और सुविधा का बंदोबस्त किया है. भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए मुफ्त भोजन की सुविधा लेकर आया है. आपको इस बात की जानकारी शायद पहले से ही हो, लेकिन अगर नहीं है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे कि अगर आप भी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो कैसे ले सकते हैं.

भारतीय रेलवे की ओर से इस फेस्टिवल सीजन में कई स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 179 स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है. इस बीच, ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे फ्री फूड की सुविधा भी दे रहा है. आइए जानते हैं किन्हें मिलेगी यह सुविधा. 

इन्हे मिलेगी फ्री फूड की सुविधा

अगर आप भी रेलवे की इस फ्री फूड सर्विस का लाभ लेना चाहते हैं तो बता दें कि यह सुविधा हर ट्रेन के यात्रियों के लिए नहीं है. यह सुविधा केवल दुरंतो एक्सप्रेस, राजधानी और शताब्दी जैसी लग्जरी ट्रेनों में उपलब्ध कराई गई है. ट्रेन के दो घंटे या उससे अधिक समय के लिए लेट होने पर ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा. ट्रेन के समय से पहुंचने या चलने पर फ्री फूड का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन अगर ट्रेन 2 घंटे या इससे अधिक की देरी से चल रही है तो आप फ्री फूड की डिमांड कर सकते हैं. मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्थिति में यात्रियों को या तो पूरा भोजन या भोजन के बीच नाश्ता, या दोपहर का भोजन आदि लेने की छूट है, साथ ही कुछ चुनिंदा पेय पदार्थ भी ले सकते हैं.

IRCTC से ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं फूड

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) यात्रियों की सुविधा और उनको अच्छी क्वालिटी देने के लिए नई रसोई का निर्माण और पुराने लोगों को रिन्‍यू करके अपनी खाद्य सेवा के बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है. IRCTC अपने कस्‍टमर्स को ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप की भी सुविधा दे रहा है.

ट्रेन में इस ऐप की मदद से भी अब आप फूड ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए यात्रियों को केवल उनके पीएनआर नंबर की आवश्यकता होगी. भारतीय रेलवे 179 स्‍पेशल ट्रेन दिवाली और छठ के लिए चला रहा है, जो दिल्‍ली से बिहार और यूपी के शहरों व कुछ अन्‍य जगहों के लिए चल रही हैं. ऐसे में त्‍योहारों पर घर जाने के लिए अगर आपको कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो आप इन ट्रेनों में बुकिंग कराकर लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें - सुपरफास्ट पार्सल सेवा ट्रेन से जल्दी भेज सकेंगे सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA
NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA
LPG: उज्ज्वला कनेक्शन धारक की मौत के बाद क्या परिवार को गैस सब्सिडी मिलेगी?
LPG: उज्ज्वला कनेक्शन धारक की मौत के बाद क्या परिवार को गैस सब्सिडी मिलेगी?
Fastag Annual Pass: अब सिर्फ 1500 और 3000 में बनेगा हाईवे का सालभर का पास
Fastag Annual Pass: अब सिर्फ 1500 और 3000 में बनेगा हाईवे का सालभर का पास
आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा
आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget