एक्सप्लोरर

ट्रेन छूट जाने पर रेलवे देती है आपको ये फेसिलिटी, इस बात से अंजान होंगे आप

Railway Rules : अगर आप भारतीय रेलवे में सफर कर रहे हैं और आपने टिकट बुक करवाई है.  लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही आपकी ट्रेन मिस हो जाती है. तो ऐसे में आप इस फेसिलिटी का लाभ ले सकते हैं.

Railway Rules : भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है. भारतीय रेलवे में रोजाना ढाई करोड़ से ज्यादा ट्रेन से यात्रा करते हैं. यात्रियों की यह संख्या कई बड़े देशों की जनसंख्या के बराबर है. रेलवे में सफर करने के दौरान यात्रियों को वापस सहूलियतें मिलती हैं. सामान्य तौर पर जब किसी को कम दूरी का सफर करना होता है. तो लोग ट्रेन के जरिए सफर करते हैं.

रेलवे में सुविधायक्त सफर के लिए लोग रिजर्वेशन करवा कर सफर करते हैं. लेकिन कई बार कई कारणों से लोग ट्रेन मिस करते हैं. जिसके चलते टिकट के पैसे बेकार चले जाते हैं. क्योंकि चार्ट बनने के बाद टिकट को कैंसिल नहीं किया जा सकता है. लेकिन भारतीय रेलवे द्वारा आपको एक फेसिलिटी दी जाती है.  जिससे आप नुकसान से बच जाते हैं. चलिए जानते हैं कैसे करते हैं इसका इस्तेमाल. 

फाइल कर सकते हैं टीडीआर

अगर आप भारतीय रेलवे में सफर कर रहे हैं और आपने टिकट बुक करवाई है.  कई बार ऐसा देखने को मिला है कि लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं तो उससे पहले ही आपकी ट्रेन मिस हो जाती है. लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. तो फिर आप एक काम कर सकते हैं जिससे आपको नुकसान नहीं होता. भारतीय रेलवे ने ऐसे मामलों के लिए टीडीआर की व्यवस्था की है.

टीडीआर यानी टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट फाइल कर सकते हैं. अगर आप टीडीआर फाइल करते हैं. तो आपको रिफंड मिल जाता है. लेकिन आपको यह ध्यान रखना होता है कि आप ट्रेन छूटने के एक घंटे अंदर ही टीडीआर फाइल कर दें. क्योंकि अगर आप एक घंटे के बाद टीडीआर फाइल करते हैं. तो फिर आपको रिफंड नहीं दिया जाएगा. 

कैसे फाइल करें टीडीआर?

आप सिर्फ उसी माध्यम से टीडीआर फआइल कर सकते हैं. जिस माध्यम से आपने टिकट बुक की है. अगर आपने ऑफलाइन टिकट बुक की है तो रेलवे के टिकट काउंटर पर जाकर टीडीआर का फार्म भर कर टीडीआर फाइल करना होगा. लेकिन आपने ऑनलाइन टिकट बुक की है.

तो फिर आपको ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए टीडीआर फाइल करना होगा. ऐप से टीडीआर फाइल करने के लिए आपको सबसे पहले ऐप में लाॅगिन करना होगा. इसके बाद आपको ट्रेन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. वहां आपको फाइल टीडीआर का ऑप्शन मिलेगा.

इसके बाद आपको टीडीआर फाइल करने के लिए अवेलेबल टिकट्स का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं. इसके बाद टीडीआर फाइल करने के लिए दिए गए कारणों में से एक कारण चुनना होगा. जैसे ही आप टीडीआर सबमिट कर देंगे. 60 दिनों के अंदर आपको रिफंड मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ें: अपनी IRCTC आईडी से दूसरे का टिकट बुक किया तो होगी जेल, आपको पता है यह नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य के टीचरों को OPS पाने का मौका, NPS से छुटकारे का मिला ऑप्शन
इस राज्य के टीचरों को OPS पाने का मौका, NPS से छुटकारे का मिला ऑप्शन
टोल प्लाजा पर मनमानी पड़ेगी भारी, NHAI ने शुरू की नई सुविधा
टोल प्लाजा पर मनमानी पड़ेगी भारी, NHAI ने शुरू की नई सुविधा
अब बिजली चोरी पकड़ेगा AI, आपका बिल आएगा एकदम सही, सरकार का कदम
अब बिजली चोरी पकड़ेगा AI, आपका बिल आएगा एकदम सही, सरकार का कदम
ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, रेलवे ने किया बंपर डिस्काउंट का ऐलान
ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, रेलवे ने किया बंपर डिस्काउंट का ऐलान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget