एक्सप्लोरर

रेल यात्री ध्यान दें! 30 मिनट पहले बोर्डिंग प्वाइंट तो बदल सकते हैं, लेकिन इस बात का रखें खास ख्याल

Indian Railway: यह सुविधा उन यात्रियों के लिए उपयोगी है, जिन्होंने शुरुआती बुकिंग तो एक स्टेशन से की थी, लेकिन बाद में उन्हें एहसास होता है कि ट्रेन में चढ़ना किसी दूसरे स्टेशन से ज्यादा आसान रहेगा.

Indian Railway: भारतीय रेलवे के 18 ऑपरेशनल जोन में से एक दक्षिणी रेलवे (SR) ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के जरिए घोषणा की है कि 1 अप्रैल, 2026 से यात्रियों को अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करने की सुविधा मिलेगी.

1 अप्रैल, 2026 से यात्री अब दूसरे या अंतिम रिजर्वेशन चार्ट के तैयार होने तक अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकेंगे. भारतीय रेलवे के इस नए कदम का मकसद यात्रियों को ज्यादा सुविधा देना और मौजूदा सिस्टम से होने वाली परेशानियों से बचाना है. अब यात्री न सिर्फ पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) के जरिए, बल्कि IRCTC पोर्टल के जरिए भी अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकेंगे.

अब सफर होगा और आसान 

पहले यात्रियों को ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले तक या रिजर्वेशन चार्ट बनने तक ऑनलाइन बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव के लिए अनुरोध करना पड़ता था. इस समयसीमा के चूकने के बाद वजह चाहे कितनी भी वाजिब हो, बोर्डिंग पॉइंट चेंज करने की सुविधा हाथ से निकल जाती थी. अब नए नियमों के साथ ट्रेन के रवाना होने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग पॉइंट में बदलाव किया जा सकता है, जो दूसरे चार्ट में दिखाई देगा.

यह सुविधा उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिन्होंने अपनी टिकट की शुरुआती बुकिंग तो एक स्टेशन से की थी, लेकिन बाद में उन्हें एहसास होता है कि ट्रेन में चढ़ना किसी दूसरे स्टेशन से ज्यादा आसान रहेगा. इसकी कई अलग वजहें हो सकती हैं जैसे कि अचानक सफर के प्लान में कोई बदलाव या दूसरी कोई लॉजिस्टिकल समस्या. इस तरह से बोर्डिंग पॉइंट में बदलाव करने की समय सीमा बढ़ाकर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की एक लंबे समय से चली आ रही चिंता को प्रभावी ढंग से दूर किया है. यह सुविधा यह सुनिश्चित करती है कि यात्री अपने द्वारा चुने गए शुरुआती पॉइंट से ट्रेन में न चढ़ पाने के कारण अपनी आरक्षित सीट या बर्थ न खो दें. 

किन्हें मिलेगी यह सुविधा? 

  1. यह सुविधा केवल उन यात्रियों के लिए उपलब्ध है जिनके पास कन्फर्म और RAC टिकट हैं.
  2. वेटलिस्टेड टिकट वाले यात्री इसके लिए पात्र नहीं हैं.
  3. यात्री अपना बोर्डिंग पॉइंट केवल एक बार बदल सकेंगे.
  4. यह अनुरोध दूसरा चार्ट तैयार होने से पहले किया जाना चाहिए.

कैसे बदलें बोर्डिंग स्टेशन?

  1. सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाएं.
  2. अब 'Booking History' का ऑप्शन चुनें.
  3. Modify सेक्शन के अंतर्गत 'Change Boarding Point' का विकल्प चुनें।
  4. नया बोर्डिंग स्टेशन चुनें और उसे कन्फर्म करें. 

PRS काउंटर पर बदलने का भी ऑप्शन

  1. अपने नजदीकी Passenger Reservation System (PRS) काउंटर पर जाएं.
  2. पक्का कर लें कि आपके पास अपना टिकट और कोई वैध ID प्रूफ हो.
  3. बोर्डिंग स्टेशन बदलने का अनुरोध करें.
  4. अपडेट किया हुआ टिकट ले लें.

यहां बस इस बात का ध्यान रखें कि एक बार बोर्डिंग पॉइंट के बदल जाने पर आप फिर पुराने स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाएंगे. अगर आप पुराने स्टेशन से सफर करते हुए पाए गए, तो आपको बोर्डिंग स्टेशन और पुराने स्टेशन के बीच की दूरी का जुमार्ना और किराया देना होगा.

ये भी पढ़ें:

बड़ी राहत! प्लास्टिक से लेकर टेक्सटाइल तक, 30 जून तक इन उत्पादों की कस्टम ड्यूटी पर मिलेगी छूट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में थे ग्राहक और BSNL ने थमा दिया 65 हजार का बिल, कोर्ट पहुंचा मामला
फ्लाइट में थे ग्राहक और BSNL ने थमा दिया 65 हजार का बिल, कोर्ट पहुंचा मामला
Insurance Claim: एक्सपायर्ड ड्राइविंग लाइसेंस है तो बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? कोर्ट ने बताया
एक्सपायर्ड ड्राइविंग लाइसेंस है तो बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? कोर्ट ने बताया
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
कांवड़ यात्रा में नहीं होगी परेशानी, बस बैग में रख लें ये जरूरी चीजें
कांवड़ यात्रा में नहीं होगी परेशानी, बस बैग में रख लें ये जरूरी चीजें

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget