एक्सप्लोरर

छुट्टियां मनाने के लिए ट्रेन से जाने की है प्लानिंग, तो पहले पढ़ लें ये खबर, रेलवे ने कैंसिल कर दी हैं इतनी ट्रेनें

April Cancelled Trains List: अगर अप्रैल में आप ट्रेन से कहीं छुट्टियां पर जाने की सोच रहे हैं. तो पहले पढ़ ले यह खबर. रेलवे ने कैंसिल कर दी हैं इतनी ट्रेनें. देख लें पूरी लिस्ट.

April Cancelled Trains List: गर्मियों के मौसम में बहुत से लोग छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाते हैं. ज्यादातर लोग ट्रेन के जरिए ही जाना पसंद करते हैं. अगर आपने भी अप्रैल के इस महीने में कहीं जाने का प्लान बनाया है. तो फिर यह खबर आपके लिए है. क्योंकि रेलवे ने इस महीने में कई ट्रेनें कैंसिल कर दी है. जिससे बहुत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वेकेशन की प्लानिंग करने से पहले आप भी एक बार इन ट्रेनों की लिस्ट चेक कर लें. वरना झेलनी पड़ेगी मुश्किल. 

अप्रैल में कैंसिल रहेंगी यह ट्रेनें

ट्रेन से रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. लेकिन रेलवे कई जगहों पर यात्रियों के लिए परेशानी भी खड़ी कर देती है. दरअसल यह परेशानी यात्रियों की सहूलियत के लिए ही होती है. रेलवे जब किसी डिवीजन के किसी रूट पर नई लाइन जोड़ती है. तो इससे यात्रियों के लिए कनेक्टविटी बढ़ती है. लेकिन इस काम के लिए कुछ समय तक उस रूट से होकर जाने वाली ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ती है. ऐसा ही कुछ रेलवे ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-झारसुगुड़ा रूट को लेकर किया है. यहां चौथी लाइन जोड़ी जा रही है. जिस वजह से कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं हैं. 

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के लिए यहां से होगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें कितनी लगेगी फीस

  • 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू कैंसिल.
  • 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू कैंसिल.
  • 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू कैंसिल.
  • 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू कैंसिल.
  • 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 23 अप्रैल को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 24 अप्रैल को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 18 अप्रैल, 22 अप्रैल और 25 अप्रैल को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 19 अप्रैल और 22 अप्रैल को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 19 अप्रैल को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 21 अप्रैल को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 21 अप्रैल को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 19 अप्रैल और 23 अप्रैल को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 18 अप्रैल को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 20 अप्रैल को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 18 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 20 अप्रैल को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस कैंसिल.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर बिना लाइन में लगे दो मिनट में हो जाएगी एंट्री, बस करना होगा ये काम

  • 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 19 अप्रैल को साईनगर शिरडी से चलने वाली 22893 साईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 20 अप्रैल और 21 अप्रैल को एलटीटी से चलने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 24 अप्रैल को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 24 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 24 अप्रैल को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 24 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 19 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 19 अप्रैल और 21 अप्रैल को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 18 अप्रैल, 19 अप्रैल, 21 अप्रैल और 22 अप्रैल को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस कैंसिल.
  • 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 23 अप्रैल और 24 अप्रैल को शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार- एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस कैंसिल.

यह भी पढ़ें: नकली मिठाई या पनीर का शक हो तो कहां कर सकते हैं शिकायत, ये है हेल्पलाइन नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम भरना भूल गए? जानिए पॉलिसी पर क्या पड़ेगा असर
लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम भरना भूल गए? जानिए पॉलिसी पर क्या पड़ेगा असर
10 इंच की जगह भेजा 7 इंच का पिज्जा, कोर्ट से ग्राहक को मिले 10520 रुपए
10 इंच की जगह भेजा 7 इंच का पिज्जा, कोर्ट से ग्राहक को मिले 10520 रुपए
Char Dham Yatra: चार धाम जाना है तो IRCTC लाया बढ़िया पैकेज, जानें खर्च
Char Dham Yatra: चार धाम जाना है तो IRCTC लाया बढ़िया पैकेज, जानें खर्च
Solar Panel: सिर्फ 999 रुपये में छत पर लगेगा सोलर पैनल, टाटा पावर की नई स्कीम
Solar Panel: सिर्फ 999 रुपये में छत पर लगेगा सोलर पैनल, टाटा पावर की नई स्कीम

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget