एक्सप्लोरर

Solar Panel: सिर्फ 999 रुपये में छत पर लगेगा सोलर पैनल, टाटा पावर की नई स्कीम

पटना में Tata Power ने ‘घर-घर सोलर’ अभियान शुरू किया है. कंपनी का लक्ष्य तीन वर्षों में बिहार के 5 लाख घरों तक रूफटॉप सोलर पहुंचाना है, जिसकी शुरुआत 999 से संभव होगी.

अगर आप भी बिहार में रहते हैं और बिजली के बढ़ते बिल से काफी परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. अक्सर लोग अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए हिचकिचाहट महसूस करते हैं, क्योंकि उनके पास एकमुश्त बड़ी रकम नहीं होती है. हालांकि, अब आपको रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए एकमुश्त बड़ी रकम एक साथ खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बड़ी बात यह है कि Tata Power ने बिहार में ‘घर घर सोलर’ योजना शुरुआत की है, जिसके तहत महज 999 रुपये के डाउन पेमेंट पर सोलर पैनल लगवाने की सुविधा दी जा रही है.

इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100% फाइनेंसिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही उन्हें 60 महीने की आसान EMI का ऑप्शन भी दिया जाएगा. यानी सोलर लगवाने के बाद इसकी रकम आसान मासिक किस्तों में चुकाई जा सकेगी. 

999 रुपये देकर कैसे लगवाएं रूफटॉप सोलर?

  • टाटा पावर की इस इस योजना के तहत आप 1 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं.
  • 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम के लिए सब्सिडी के बाद करीब 932 रुपये प्रति महीने की EMI देनी होगी.
  • यह EMI 60 महीने यानी 5 साल तक चलेगी.
  • योजना में सोलर लगवाने के लिए शुरुआती डाउन पेमेंट सिर्फ 999 रुपये रखा गया है.
  • 3 किलोवाट का सोलर लगवाने पर करीब 2,907 रुपये की मासिक EMI देनी होगी.
  • यह योजना खास कर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है, जो एकमुश्त रकम खर्च किए बिना सोलर लगवाना चाहते हैं.

गुजरात से बिहार का सफर अब और आसान, 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग्स

सरकार भी दे रही है सोलर पैनल पर सब्सिडी

केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगवाने पर भी सब्सिडी दी जा रही है, ताकि रूफटॉप सोलर को बढ़ावा दिया जा सकें. इसके अलावा बिहार सरकार की तरफ से भी सहायता दी जा रही है. हालांकि, सब्सिडी की राशि सोलर सिस्टम की क्षमता और लागू नियमों के मुताबिक अलग भी हो सकती है.

  • 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम की अनुमानित लागत करीब 60 से 75 हजार रूपये हो सकती है. 
  • केंद्र सरकार की ओर से 1 किलोवाट पर 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है.
  • बिहार सरकार की ओर से भी अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ दिया जा सकता है.

सब्सिडी के बाद आपको सोलर लगवाने के लिए अपनी जेब से पहले के मुकाबले काफी कम खर्च देने पड़ सकते हैं. हालांकि, ज्यादा क्षमता वाला सोलर सिस्टम लगाने पर लागत और सब्सिडी दोनों बढ़ सकती हैं.

घर की जरूरत के हिसाब से चुनें सोलर की क्षमता

रूफटॉप सोलर कितने किलोवाट का लगाना है, यह आपके घर में इस्तेमाल हो रहे बिजली के उपकरण पर डिपेंड करता है. ऐसे में सबसे पहले यह देखना बेहद जरूरी है कि घर में हर महीने कितनी बिजली खर्च होती है. 

  • 1 किलोवाट: कुछ पंखे, LED बल्ब, टीवी और छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • 2 किलोवाट: ज्यादा पंखे-बत्तियों के साथ कूलर और छोटा पानी का पंप चलाने वाले घर के लिए फायदेमंद हो सकता है.
  • 3 किलोवाट: फ्रिज, मिक्सर, पानी की मोटर और करीब 1 टन तक के इन्वर्टर AC वाले घर के लिए ज्यादा सही साबित हो सकता है.

नौकरी छोड़ने के बाद कब बंद होता है PF पर ब्याज? EPFO ने समझाए नियम

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
Advertisement

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget