एक्सप्लोरर

दिल्ली में आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी हो गया ये डॉक्यूमेंट, जानें अब कैसे कर सकेंगे अप्लाई?

Income Certificate In Delhi: दिल्ली में आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में बदलाव हुआ है. अब आवेदन के लिए एक नया दस्तावेज जरूरी हो गया है. इसके बिना नहीं बनेगा आय प्रमाण पत्र.

किसी भी राज्य में रहने वाले नागरिक के लिए कई दस्तावेज जरूरी होते हैं. इनमें अलग-अलग तरह के दस्तावेज होते हैं. आय प्रमाण पत्र कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का फायदा उठाने के लिए जरूरी दस्तावेज माना जाता है. इसका इस्तेमाल स्कॉलरशिप, सरकारी नौकरियों में रिज़र्वेशन, सरकारी सुविधाएं और कई तरह के फाइनेंशियल लाभ पाने के लिए किया जाता है. 

दिल्ली में अब इसके आवेदन से जुड़ा एक नया नियम लागू हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को अप्लाई करने के लिए पहले से ज्यादा तैयारी करनी होगी. इस बदलाव का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो पहली बार आय प्रमाण पत्र बनवाने जा रहे हैं. इसके लिए आवेदन करते वक्त करने अब इस डाॅक्यूमेंट की होगी जरूरत. जानें इसकी पूरी प्रोसेस. 

इस डाक्यूमेंट की होगी जरूरत 

राजधानी दिल्ली में अब आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आधार नंबर जरूरी कर दिया गया है. उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यानी अब आवेदन करते समय आधार कार्ड या उसका नंबर देना जरूरी होगा. चाहे आप ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हों या ऑफलाइन. बिना आधार के आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: बारिश में खराब हो जाए एसी का आउटडोर यूनिट तो कैसे मिलेगा क्लेम? जान लीजिए काम की बात

आधार के अनिवार्य होने से आवेदकों की पहचान और उनकी आय से जुड़ी जानकारी को सही तरीके से वेरिफाई की जा सकेगी. इससे फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी. इसलिए अगर आप आय प्रमाण पत्र बनवाने की योजना बना रहे हैं. तो आवेदन से पहले अपना आधार कार्ड और उससे जुड़ी जानकारी तैयार रखें.

किस तरह कर सकते हैं अप्लाई? 

दिल्ली में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें. वहां आय प्रमाण पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करके फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन जमा करने के बाद आपको एक रसीद और एप्लीकेशन नंबर मिलता है. जिससे स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: रात में इतने बजे के बाद टीटीई नहीं चेक कर सकता टिकट, जान लें अपने अधिकार

ऑफलाइन आवेदन के लिए अपने नजदीकी SDM ऑफिस या जन सुविधा केंद्र में जाकर फॉर्म भरें और दस्तावेज जमा करें. इन दोनों ही तरीकों में आपको हाल में खिंचवाए गए पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र और आधार कार्ड की जरूरत होगी. आवेदन के बाद जांच की जाएगी जिसके पूरा होने के बाद आय प्रमाण पत्र आपको  भेज दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: ये बात नहीं जानते तो जल्दी खराब हो जाएगा ओवन, कंपनी वाले नहीं बताते जरूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायर्ड प्रोफेसर को 12 साल से नहीं मिली पेंशन, मानवाधिकार आयोग ने दिया अल्टीमेटम
रिटायर्ड प्रोफेसर को 12 साल से नहीं मिली पेंशन, मानवाधिकार आयोग ने दिया अल्टीमेटम
कर्मचारी ध्यान दें, UAN हटा लें गलत PF खाता, वरना रुक सकता है क्लेम
कर्मचारी ध्यान दें, UAN हटा लें गलत PF खाता, वरना रुक सकता है क्लेम
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, छठ दिवाली से पहले कई ट्रेनें रद्द
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, छठ दिवाली से पहले कई ट्रेनें रद्द
कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?
कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget