एक्सप्लोरर

मकान खरीदने जा रहे हैं तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना नहीं मिलेगी जमीन और लुट जाएगा सारा पैसा

आज के दौर में रियल एस्टेट के धंधे में फर्जीवाड़ा, ठगी, धोखाधड़ी और पेचीदा कानूनी पेंच इतने बढ़ गए हैं कि बिना पूरी जांच-पड़ताल के किया गया सौदा इंसान को सड़क पर ला सकता है.

अपना घर खरीदना हर इंसान का सपना होता है. लेकिन इस सपने को हकीकत में बदलते समय अगर सावधानी नहीं बरती गई तो पूरा पैसा डूब सकता है और सिर पर कानूनी झंझट लद सकता है. प्रॉपर्टी डीलिंग में जरा सी लापरवाही आपके खून-पसीने की कमाई को मिट्टी में मिला सकती है. इसलिए मकान या जमीन खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातें हैं जिन्हें पॉइंट-टू-पॉइंट ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. मकान खरीदते वक्त अगर थोड़ी भी जल्दबाजी कर ली, या लालच और लापरवाही में आंख मूंद ली, तो वही सपना डरावना ख्वाब बन सकता है. आज के दौर में रियल एस्टेट के धंधे में फर्जीवाड़ा, ठगी, धोखाधड़ी और पेचीदा कानूनी पेंच इतने बढ़ गए हैं कि बिना पूरी जांच-पड़ताल के किया गया सौदा इंसान को सड़क पर ला सकता है.

1. जमीन के कागजात की जांच करें (Title Verification):

सबसे पहले देखना है कि जमीन या मकान का टाइटल क्लियर है या नहीं. यानी जो व्यक्ति प्रॉपर्टी बेच रहा है, वो उसका असली मालिक है या नहीं. इसके लिए रजिस्ट्री, म्युटेशन, खसरा-खतौनी, एनओसी और कोर्ट के दस्तावेज की जांच कराएं. अगर टाइटल क्लियर नहीं हुआ तो भविष्य में विवाद हो सकता है.

2. जमीन पर लोन या मुकदमा तो नहीं? (Encumbrance Check):

जमीन पर किसी बैंक या संस्था का लोन बकाया हो सकता है या कोर्ट में केस चल रहा हो. इन सभी का पूरा रिकॉर्ड चेक करें. बैंक से एनओसी जरूर लें कि उस प्रॉपर्टी पर कोई लोन बकाया नहीं है.

3. सरकारी मंजूरी और अनुमतियां (Government Approvals):

अगर फ्लैट या बिल्डर प्रोजेक्ट ले रहे हैं तो देख लें कि बिल्डर के पास सभी जरूरी सरकारी अनुमतियां हैं या नहीं. जैसे RERA रजिस्ट्रेशन, बिल्डिंग प्लान अप्रूवल, पर्यावरण मंजूरी आदि.

4. जमीन का उपयोग क्या है? (Land Use Check):

जिस जमीन पर मकान बना है या बनने वाला है, उसकी लैंड यूजिंग वैध है या नहीं, यह चेक करें. कहीं वो खेती की जमीन तो नहीं है जिस पर रिहायशी निर्माण गैरकानूनी हो.

5. रजिस्ट्रेशन से पहले एग्रीमेंट (Agreement to Sale):

मकान खरीदने से पहले एक एग्रीमेंट बनता है जिसमें कीमत, शर्तें और भुगतान का तरीका लिखा जाता है. इसे अच्छे वकील से तैयार कराएं ताकि बाद में कोई पेंच ना फंसे.

6. पुराने बकाया टैक्स और बिल चेक करें:

पुराने हाउस टैक्स, बिजली-पानी के बिल और सोसाइटी के बकाया भुगतान की जानकारी लें. कहीं ऐसा ना हो कि खरीदने के बाद आपको पुराने मालिक की देनदारी चुकानी पड़े.

यह भी पढ़ें: 4 नहीं अब इतने घंटे पहले पता चल जाएगा कि वेटिंग टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, रेलवे लाने जा रही नया नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरजेंसी कभी भी आ सकती है, संभालकर रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स, देखें लिस्ट
इमरजेंसी कभी भी आ सकती है, संभालकर रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स, देखें लिस्ट
EPFO में शादी के बाद वाले नियम बदले, पीएफ नॉमिनेशन पर आया अलर्ट
EPFO में शादी के बाद वाले नियम बदले, पीएफ नॉमिनेशन पर आया अलर्ट
ट्रेनों की रफ्तार 30% तक बढ़ेगी, जानिए किन रूटों और यात्रियों को मिलेगा फायदा
ट्रेनों की रफ्तार 30% तक बढ़ेगी, जानिए किन रूटों और यात्रियों को मिलेगा फायदा
इस एयरपोर्ट से 17 अगस्त से बंद होंगी उड़ानें, सफर से पहले ध्यान दें यात्री
इस एयरपोर्ट से 17 अगस्त से बंद होंगी उड़ानें, सफर से पहले ध्यान दें यात्री

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget