एक्सप्लोरर

तेज बारिश से खराब हो गई एसी की आउटडोर यूनिट तो क्या करें, कैसे मिलेगा इसका क्लेम?

जिस तरह गर्मियों के मौसम में एसी ब्लास्ट होने का खतरा रहता है, वैसे ही तेज बारिश में इसका आउटडोर यूनिट के खराब रहने का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल, पानी जाने से इसका सर्किट बोर्ड डैमेज हो सकता है.

गर्मी जैसे-जैसे अपने तेवर दिखा रही है, एसी का इस्तेमाल भी बढ़ता जा रहा है. ऊपर से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण उसम भी बढ़ रही है. अब मौसम विभाग ने राजधानी व इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में अगर आपके घर में Split AC लगा हुआ है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. 
 
दरअसल, जिस तरह गर्मियों के मौसम में एसी ब्लास्ट होने का खतरा रहता है, वैसे ही तेज बारिश में Split AC के आउटडोर यूनिट के खराब रहने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में चलिए जानते है कि अगर तेज बारिश में Split AC का आउटडोर यूनिट खराब हो जाए तो क्या करें और इसका क्लेम कैसे मिलेगा? 

किन वजहों से खराब हो सकता है आउटडोर यूनिट

आपने देखा होगा कि Split AC के आउटडोर यूनिट या तो दीवारों पर लगाए जाते हैं या फिर इन्हें छत पर रखा जाता है. ऐसा इसलिए होता है, जिससे आउटडोर यूनिट में एयरफ्लो बना रहे और ये हीट न करें. हालांकि, कई बार इसमें गंदगी जम जाती है, जिससे एयरफ्लो सही तरह से नहीं होता और इनमें आग लगने का खतरा बढ़ जाता है तो कई बार तेज बारिश का पानी आउटडोर यूनिट के अंदर चला जाता है, जिससे सर्किट बोर्ड डैमेज हो सकता है और इसमें खराबी आ सकती है. इसलिए एसी कंपनियां आउटडोर यूनिट के ऊपर शेडिंग करने की सलाह देती हैं. 

कैसे पा सकते हैं क्लेम

अगर आपने भी अपने घर पर Split AC लगवाया है तो आपको भी अपने आउटडोर यूनिट का ध्यान रखने की जरूरत है. अगर आपका एसी वारंटी में है तो आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आउटडोर यूनिट की समय-समय पर सफाई होती रहे, जिससे उसमें जमा धूल-मिट्टी साफ हो और एयरफ्लो सही तरह से बना रहे. इसके अलावा आपको पानी से बचाने के लिए शेडिंग की भी व्यवस्था करनी चाहिए. दरअसल, कई बार आउटडोर यूनिट का इंश्योरेंस क्लेम तब रिजेक्ट हो जाता है, जब इनके खराब होने की वजह प्राकृतिक या आपकी गलती होती है. यानी आपने कंपनी द्वारा दिए गए निर्देशों का सही तरह से पालन नहीं किया. ऐसे में अगर आपको Split AC  के आउटडोर यूनिट के एयरफ्लो और पानी से बचान का ध्यान रखना चाहिए. खराबी होने पर उसकी फोटो लेनी चाहिए और उसे सबूत के तौर पर रखना चाहिए और सबसे पहले कंपनी को इसकी सूचना देनी चाहिए.

  • एसी की आउटडोर यूनिट बाढ़ की चपेट में आने या पानी चले जाने पर सबसे पहले पॉवर सप्लाई बंद करें. 
  • पॉवर सप्लाई बंद कर यह सुनिश्चित करें कि आउटडोर यूनिट में और कोई समस्या न आए. 
  • अपना इंश्योरेंस देखें, कई कंपनियां बाढ़ या पानी से हुए डैमेज को कवर करती हैं. अगर आपके इंश्योरेंस में यह कवर नहीं है तो हवा के कारण हुई खराबी या क्षतिग्रस्त होने पर इसे क्लेम किया जा सकता है. 
  • आउटडोर यूनिट का वीडियो या फोटो सबूत के तौर पर अपने पास रखें और बीमा कंपनी को उपलब्ध कराएं. 

यह भी पढ़ें: रस्सी से लेकर इंचटेप तक, फ्लाइट में इन तमाम चीजों पर लगा बैन- तुरंत देख लें नई लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Finance: हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget