एक्सप्लोरर

दिल्ली में कैसे मिलती है विधवा पेंशन, अप्लाई करने के लिए किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?

इस योजना का मकसद ऐसी महिलाओं को आर्थिक मदद देना है जो अपने पति को खो चुकी हैं यानी विधवा है,तलाकशुदा हैं, बेसहारा हैं, या जिनके पति ने उन्हें छोड़ दिया है और उनकी इनकम का कोई जरिया नहीं है.

दिल्ली सरकार समय-समय पर गरीब, जरूरतमंद और कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए कई मददगार योजनाएं चलाती है. इन्हीं में से एक दिल्ली विधवा पेंशन योजना है जिसे Distress Women Pension Scheme भी कहा जाता है. इस योजना का मकसद ऐसी महिलाओं को आर्थिक मदद देना है जो अपने पति को खो चुकी हैं यानी विधवा है, तलाकशुदा हैं, बेसहारा हैं, या जिनके पति ने उन्हें छोड़ दिया है और उनकी इनकम का कोई जरिया नहीं है. इस पेंशन से महिलाएं अपने डेली खर्च, दवाइयों, जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं और थोड़ा इंडिपेंडेंट बन सकती हैं. जानते हैं​ कि दिल्ली में विधवा पेंशन कैसे मिलती है? कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए और कैसे अप्लाई करना होता है?

दिल्ली विधवा पेंशन योजना क्या है?

दिल्ली विधवा पेंशन योजना 18 साल या उससे ज्यादा उम्र की उन महिलाओं के लिए है जो विधवा है, जो तलाकशुदा हैं, जिनके पति ने उन्हें छोड़ दिया है या वे अलग हो चुकी हैं, जो अनाथ या बेसहारा हैं. इन सभी महिलाओं को हर महीने सरकार की तरफ से 2,500 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. वहीं इस योजना का फायदा लेने उठाने के​ लिए  पिछले 5 साल से दिल्ली के निवासी होना जरूरी है. इसके अलावा महिला की साल भर की कुल कमाई 1,00,000 से कम होनी चाहिए, साथ ही कोई और सरकारी पेंशन नहीं मिलनी चाहिए, महिला ने दोबारा शादी नहीं की हो और बैंक खाता एक्टिव होना चाहिए.

किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है?

दिल्ली विधवा पेंशन योजना के लिए आधार कार्ड, उम्र का प्रमाण जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, वोटर ID, 10वीं की मार्कशीट, पति का डेथ सर्टिफिकेट या तलाक और अलग होने के ​डॉक्यूमेंट्स, दिल्ली में 5 साल से रहने का प्रमाण जैसे राशन कार्ड, बिजली,पानी, गैस का बिल, बैंक पासबुक, इसके साथ ही बैंक पासबुक आधार से लिंक सेविंग अकाउंट होना चाहिए, जिसमें पिछले एक साल की एंट्री हो. पासपोर्ट साइज फोटो और इनकम का Self Declaration फॉर्म होना चाहिए.

विधवा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1.  पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं: e-District Delhi पोर्टल पर जाएं, Citizen Corner में जाकर New User Registration पर क्लिक करें, आधार नंबर दर्ज करें और बाकी सभी जरूरी जानकारी भरें, रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर पर User ID और Password आएगा.

2. अब ऑनलाइन आवेदन करें: इसमें फिर से पोर्टल पर लॉग इन करें, Apply for Service में जाएं, Women & Child Development Department चुनें, Delhi Pension Scheme to Women in Distress के आगे Apply पर क्लिक करें, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें, आवेदन सबमिट करने के बाद Acknowledgement Receipt मिलेगी , उसका प्रिंट या PDF सेव कर लें.

यह भी पढ़ें: क्या किसी देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी गिरफ्तार करवा सकते हैं ट्रंप, जानें वह कितने पावरफुल?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget