एक्सप्लोरर

सोलर पंप लगवाने के लिए कैसे मिलती है सब्सिडी? कितने रुपये का आएगा खर्चा

Solar Pump Subsidy: सोलर पंप के लिए भारत सरकार भी किसानों को प्रोत्साहन दे रही है. इसके साथ ही इस पर सब्सिडी भी दे रही है. सरकार की ओर से कितनी सब्सिडी मिल रही है. आइए जानते हैं इस खबर में. 

Solar Pump Subsidy: भारत को एक कृषि प्रधान देश कहा जाता है. भारत में आज भी आबादी का एक हिस्सा कृषि पर ही निर्भर है. भारतीय सरकार भी कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अलग-अलग तरह के प्रोत्साहन देती रहती है. कृषि के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक होती है सिंचाई. जिसके लिए भरपूर बिजली का इस्तेमाल होता है. लेकिन भारत के दूर दराज इलाकों में बिजली की समस्या के चलते सिचांई का कार्य काफी मुश्किल हो जाता है. 

अब लेकिन किसानों को बिजली के लिए और भी संसाधन मुहैया हो पा रहे हैं. इन्हीं में से एक है सोलर पंप. जिसके जरिए बड़े ही आराम से बिजली का कार्य हो जाता है. और सिंचाई आराम से पूरी हो जाती हैं. सोलर पंप के लिए भारत सरकार भी किसानों को प्रोत्साहन दे रही है. इसके साथ ही इस पर सब्सिडी भी दे रही है. सरकार की ओर से कितनी सब्सिडी मिल रही है और इसके लिए कितना खर्चा आएगा. आइए जानते हैं. 

इस तरह मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. उन्हीं में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा अभियान. इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है. जिसमें 30% केंद्र सरकार दे रही है तो वहीं बाकी राज्य सरकारों के जिम्मे है. अलग-अलग राज्यों में इसके लिए अलग-अलग नियम निर्धारित किए गए हैं.  इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. 

लाखों की होगी बचत

सोलर पंप के लिए किसानों के राज्य सरकारों द्वारा 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है. जिससे किसानों को काफी फायदा हो रहा है. किसानों को सिंचाई करने के लिए 3 HP और 10 HP तक के सोलर पंप दिए जा रहे हैं. इन सोलर पंप पर 75 प्रतिशत सब्सिडी के बाद जो बाकी खर्चे देने होंगे जिनमें जीएसटी भी शामिल है. अगर कोई किसान 5 HP का सोलप पंप लगवा रहा है. जिसकी मार्केट प्राइज 4,53,299 रूपये हैं. तो इसमें किसान को 3,39,224 रूपये की बचत हो सकती है. यानी 1,14,075 रूपये में ही ये पंप मिल जाएगा. बता दें राज्यवार कीमतें अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें: कोहरे से ट्रेन कैंसिल हो जाए तो कैसे अकाउंट में आएंगे टिकट के पैसे? ये तरीका जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget