एक्सप्लोरर

EPFO Update: ईपीएफओ ने दी बड़े काम की जानकारी, एक क्लिक में दिख जाएगा पासबुक

EPFO UMANG App: ईपीएफओ की कई सेवाएं अब उमंग ऐप पर उपलब्ध हैं. इसने ईपीएफओ से जुड़े कई कामों को बेहद आसान बना दिया है. आप ऐप से पासबुक भी चेक कर सकते हैं...

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोगों के लिए ईपीएफओ की काफी अहमियत है. ईपीएफओ इन कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा के सबसे अहम माध्यम का काम करता है. कर्मचारियों की सैलरी से कटने वाले पीएफ के पैसे को भी ईपीएफओ ही प्रबंधित करता है.

उमंग ऐप पर कई सेवाएं

ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स को कई तरह की सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करता है. ईपीएफओ के प्रमुख समाधानों में पीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई है. ईपीएफओ के ये तीनों समाधान बड़े काम के हैं और आप खुद भी आसानी से इन्हें ट्रैक कर सकते हैं. इसके लिए ईपीएफओ लगातार प्रक्रिया को आसान बनाते रहता है. इसी कड़ी में ईपीएफओ ने अपनी कई सेवाएं उमंग ऐप पर भी उपलब्ध कराई है.

हर महीने बढ़ता है पीएफ

उमंग ऐप के बारे में और बताने से पहले आपको पीएफ के बारे में बता देते हैं. हर महीने कर्मचारियों की सैलरी का हिस्सा ईपीएफ के रूप में जमा होता है. इसके अलावा कंपनी की तरफ से भी हर महीने कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में योगदान दिया जाता है. इस तरह धीरे-धीरे कर्मचारी के पीएफ खाते में ठीक-ठाक रकम जमा हो जाती है, जो विभिन्न मौकों पर बड़े काम की साबित होती है. इस रकम पर ईपीएफओ की ओर से ब्याज भी दिया जाता है.

ऐसे काम आता है पीएफ का पैसा

पीएफ अकाउंट में जमा हो रहे पैसे को कर्मचारी कुछ जरूरी कामों के लिए निकाल सकते हैं. जैसे अगर आप नया घर खरीद रहे हैं या घर बना रहे हैं तो पीएफ से पैसे निकाल सकते हैं. घर की मरम्मत के लिए भी निकासी की जा सकती है. इसी तरह बाल-बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पैसे निकाले जा सकते हैं. बेरोजगारी की स्थिति में भी पैसे निकालने की सुविधा मिलती है. कोरोना के दौरान ईपीएफओ ने कोविड-एडवांस निकालने की सुविधा दी थी.

पासबुक में मिलती हैं ये जानकारियां

आपके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे जमा हैं, इसे आप पासबुक के माध्यम से देख सकते हैं. साथ ही पासबुक में आपको कई अन्य जरूरी चीजें भी पता चल जाएंगी. आप अपना पीएफ पासबुक घर बैठे कुछ आसान स्टेप को फॉलो कर देख सकते हैं. इसमें उमंग ऐप बड़ा मददगार साबित होता है. ईपीएफओ ने हाल ही में खुद इसे पांच आसान स्टेप में बताया है.

उमंग ऐप को खोलें और ईपीएफओ सर्च करें.
अब व्यू पासबुक ऑप्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद आपको यूएएन नंबर डालना होगा.
आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे सबमिट करें.
मेंबर आईडी को चुनें और ई-पासबुक डाउनलोड कर लें.


EPFO Update: ईपीएफओ ने दी बड़े काम की जानकारी, एक क्लिक में दिख जाएगा पासबुक

ये भी पढ़ें: क्या इस बार बढ़ेगी रिटर्न भरने की डेडलाइन? सरकार ने साफ-साफ कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

128499 सोने की अंगूठियां बनवा रही ये सरकार, बच्चों को मिलेंगी, लेकिन प्रोसेस क्या है?
128499 सोने की अंगूठियां बनवा रही ये सरकार, बच्चों को मिलेंगी, लेकिन प्रोसेस क्या है?
Sugar Price: राशन कार्ड है तो मिलेगी सब्सिडी वाली बेहद सस्ती चीनी, कैसे मिलेगा लाभ?
Sugar Price: राशन कार्ड है तो मिलेगी सब्सिडी वाली बेहद सस्ती चीनी, कैसे मिलेगा लाभ?
Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें, मेगा ब्लॉक से 344 ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द
Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें, मेगा ब्लॉक से 344 ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द
क्या पिता की मौत के बाद बेटी की NOC के बिना मां बेटे को दे सकती है फ्लैट?
क्या पिता की मौत के बाद बेटी की NOC के बिना मां बेटे को दे सकती है फ्लैट?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget