एक्सप्लोरर

क्या हर बीमारी को कवर करते हैं हेल्थ इश्योरेंस? जान लीजिए अपने काम की बात

Diseases Not Covered In Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस के तहत सभी बीमारियां कवर नहीं होती. कुछ बीमारी ऐसी भी हैं जो हेल्थ इंश्योरेंस के दायरे से बाहर होती हैं. चलिए आपको बताते हैं. 

Diseases Not Covered In Health Insurance: जिंदगी बड़ी अनिश्चितताओं भरी होती है. यहां कब क्या हो जाए. कब किसको कौन सी बीमारी हो जाए. कुछ भी कहा नहीं जा सकता. बीमारियों में लोगों के अच्छे खासे पैसे लग जाते हैं. इसीलिए लोग पहले से ही भविष्य में होने वाली इस तरह की परेशानियों के लिए तैयार रहते हैं. बहुत से लोग पहले ही अपना हेल्थ इंश्योरेंस करवा लेते हैं.

जिसके चलते भविष्य में अगर इस तरह की कोई परेशानी आती है. तो उन पर इलाज के खर्च का बोझ नहीं आता. लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेकर इलाज में होने वाले खर्च की टेंशन से दूर हो जाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि हेल्थ इंश्योरेंस के तहत सभी बीमारियां कवर नहीं होती. कुछ बीमारी ऐसी भी हैं जो हेल्थ इंश्योरेंस के दायरे से बाहर होती हैं. चलिए इन बीमारियों के बारे में आपको बताते हैं. 

हेल्थ इंश्योरेंस के तहत कवर नहीं होती है बीमारियां

कोई भी जब हेल्थ इंश्योरेंस लेता है. तो उसके मन में हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त यह ख्याल होता है कि अब उसे भविष्य में अगर कोई बीमारी होती है. तो अपनी जेब से इलाज के लिए पैसे नहीं देने होंगे. लेकिन यह बात एक हद तक ही सही है. क्योंकि  कुछ ऐसी बीमारियां ऐसी भी होती हैं. जो हेल्थ इंश्योरेंस के अंदर कवर नहीं होती. अगर किसी को कोई जन्मजात बीमारी होती है. या फिर कोई जेनेटिक बीमारी होती है तो इस तरह की बीमारियां हेल्थ इंश्योरेंस कवर के दायरे में नहीं आते हैं. 

वहीं अब बहुत से लोग अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए तरह-तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाते हैं. जिनमें लिप ऑगमेंटेशन, राइनोप्लास्टी और बोटोक्स जैसी सर्जरी शामिल है. अगर इन सर्जरी के चलते कोई हेल्थ प्रॉब्लम होती है. तो वह हेल्थ इंश्योरेंस के तहत कवर नहीं होगी. अगर कोई बहुत शराब पीता है, सिगरेट पीता है या फिर ड्रग्स लेता है और इसके चलते उसे कोई बीमारी होती है. तो वह भी हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा कवर नहीं की जाती 

पहले से मौजूद बीमारियां

हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा उन बीमारियों को भी कवर नहीं किया जाता. जो पॉलिसी लेने के 30 दिन के भीतर ही हो जाती है या फिर पॉलिसी लेने के दौरान ही जिनके लक्षण दिखाई देते हैं. क्योंकि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी एक्टिव होने के लिए एक वेटिंग पीरियड होता है. उससे पहले अगर कोई बीमारी होती है तो वह इंश्योरेंस में कर नहीं होती.  

खुद से पहुंचाई गई चोट

अक्सर लोग हाथ काट लेते हैं. सुसाइड करने के लिए छत से कूद जाते हैं या फिर और भी तरीके आजमाते हैं. और इस दौरान शरीर को बहुत नुकसान होता है. लेकिन आपको बता दें खुद के द्वारा खुद को पहुंचाई गई किसी प्रकार की चोट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कवर नहीं की जाती. 

यह भी पढ़ें: लोगों को मिली बड़ी सहूलियत, IRCTC से भी मिलेगा दिल्ली मेट्रो का टिकट- जान लें पूरा प्रोसेस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम
एजुकेशन लोन का सही फॉर्मूला क्या, माता-पिता के नाम पर लें या छात्र के?
एजुकेशन लोन का सही फॉर्मूला क्या, माता-पिता के नाम पर लें या छात्र के?
दिल्ली में बनेगा Family Card, क्या यह राशन कार्ड की जगह लेगा?
दिल्ली में बनेगा Family Card, क्या यह राशन कार्ड की जगह लेगा?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget