एक्सप्लोरर

जीएसटी कट के बाद सोने पर निवेश करना सही या गलत? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जीएसटी में कटौती के बाद सोने-चांदी के बाजार पर असर देखा जा रहा है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या सोने में निवेश करने के लिए यह समय सही है या नहीं? जान लीजिए एक्सपर्ट्स की क्या राय है.

दुनिया भले ही शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड्स या निवेश के डिजिटल तरीकों को ज्यादा तवज्जो दे रही हो. लेकिन भारत में मिडिल क्लास अभी भी सोने को निवेश का सबसे भरोसेमंद जरिया मानता है. सोना न सिर्फ गहनों के तौर पर काम आता है. बल्कि वक्त जरूरत पर तुरंत कैश में भी बदला जा सकता है. यही कारण है कि त्योहार और शादी-ब्याह के सीजन में इसकी डिमांड और बढ़ जाती है. 

अब सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती का ऐलान किया है. जो 22 सितंबर 2025 से लागू होगा. इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है. अब आम लोगों और निवेशकों के बीच यही सवाल घूम रहा है कि क्या यह समय सोना खरीदने का सही मौका है या फिर इंतजार करना बेहतर रहेगा. चलिए बताते हैं एक्सपर्ट्स की इसपर क्या राय है. 

GST कट का सोने पर असर

सरकार ने कई प्रोडक्ट्स पर टैक्स घटाया है जिससे बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट देखने को मिल रहा है. हालांकि सोना पर जीएसटी रेट पहले की तरह 3% और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज 5% ही रहेगा. लेकिन बाकी सामान पर टैक्स कम होने से निवेशकों और खरीदारों की जेब पर सीधा असर पड़ा है. 

यह भी पढ़ें: क्या आयुष्मान भारत योजना में प्राइवेट रूम भी मिलता है, जानें क्या है योजना का नियम

नतीजा यह निकला कि सोने के भाव नीचे आए.  9 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचें पर 10 ग्राम सोना बढ़त के साथ 110047 रुपये पर पहुंच गया. ऐसे में निवेशकों को रूझान इस और काफी बढ़ रहा है. सोने की कीमतों में अभी और उछाल देखने को मिल सकता है. 

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

फिलहाल सोना खरीदने को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि जीएसटी कटौती ने मार्केट का माहौल बदल दिया है. निवेशकों की रिस्क लेने की इच्छा बढ़ी है और कंपनियों के लिए भी बिक्री में सुधार की संभावना है. सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए यह वक्त सही माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पिछली जनगणना में पूछे गए थे ये सवाल, जानें इस बार क्या-क्या पूछा जाएगा?

 खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से निवेश टाल रहे थे. हालांकि सोना शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव वाला एसेट है. इसलिए इसे जल्दी मुनाफे के लिए नहीं बल्कि लंबी अवधि की सुरक्षा और पोर्टफोलियो बैलेंस के लिए खरीदना समझदारी है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि निवेश का 10 से 15% हिस्सा सोने में होना चाहिए. अभी रेट नीचे आए हैं. ऐसे में खरीदारी करने का यह सही मौका हो सकता है.

यह भी पढ़ें: प्लॉट खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें रजिस्ट्री और ऑनरशिप, ये है पूरा ऑनलाइन प्रॉसेस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर एम्बुलेंस लेट हुई तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने तय की हर मिनट की कीमत
हाईवे पर एम्बुलेंस लेट हुई तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने तय की हर मिनट की कीमत
ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, दीवाली-छठ के लिए कब शुरू होगी बुकिंग?
ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, दीवाली-छठ के लिए कब शुरू होगी बुकिंग?
EPFO के नए नियम लागू, इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे 75% पैसा
EPFO के नए नियम लागू, इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे 75% पैसा
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget