एक्सप्लोरर

होली पर घर जाने के लिए नहीं होंगे परेशान, यूपी-बिहार के लिए इतनी स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम

हर साल होली पर सरकार की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. खास तौर पर यह ट्रेनें यूपी-बिहार के रूट पर ज्यादा चलाई जाती हैं. अगर आपको भी जाना है यूपी या बिहार तो इन ट्रेनों में कर सकते हैं टिकट. 

Holi Special Train For UP-Bihar: कुछ ही दिनों में होली का त्यौहार आने वाला है. जिसके लिए लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दिए हैं जो लोग अपने घर से बाहर रहते हैं. उन्होंने अभी से छुट्टी के लिए एप्लीकेशन दे दी है. तो कई लोगों ने अपनी टिकट्स भी बुक कर ली है. लेकिन होली के समय इतने लोग छुट्टियों पर घर जाते हैं कि ट्रेनें कम पड़ जाती हैं. इसी को देखते हुए हर साल होली पर सरकार की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. खास तौर पर यह ट्रेनें यूपी-बिहार के रूट पर ज्यादा चलाई जाती हैं. क्योंकि वहां लोग ज्यादा बुकिंग करते हैं. अगर आपको भी जाना है यूपी या बिहार तो मत हों परेशान. इन ट्रेनों में कर सकते हैं टिकट. 

यूपी-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें

होली पर हर साल लोग छुट्टियां लेकर घर जाते हैं. कुछ लोग हवाई जहाज में  टिकट बुक करा कर जाते हैं. कुछ खुद की गाड़ी लेकर निकल जाते हैं. तो इनमें सबसे ज्यादा लोग ट्रेनों के सहारे जाते हैं. लेकिन त्यौहार के समय में ट्रेनों में खूब भीड़ होती है. इसी को देखते हुए सरकार स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था करती है. इस बार भी सरकार की ओर से यूपी बिहार के लिए  कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं. 

दिल्ली से सात स्पेशल ट्रेनें

बिहार के लिए दिल्ली से होली को देखते हुए सात स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. जिसमें आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन संख्या नंबर 04066 यह ट्रेन 21,25 और 28 मार्च को आनंद विहार से पटना के लिए चलेगी आनंद विहार से रात 11:00 बजे ट्रेन चलेगी और अगले दिन दोपहर 4:00 बजे पटना पहुंचेगी. तो वहीं वापसी में यह ट्रेन 22, 26, 29 मार्च को पटना से शाम 5:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

इसी तरह दिल्ली से बरौनी के लिए भी खास ट्रेन चलाई जा रही है. जिसका नंबर है 04062 जो 24,31 मार्च को दिल्ली से सुबह 8:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 25 मार्च और 1 अप्रैल को बरौनी से सुबह 8:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी. 

तीसरी ट्रेन आनंद विहार से जयनगर के बीच चलेगी जिसका नंबर 04060 है जो 22, 26 और 29 मार्च को आनंद विहार से सुबह 10:30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:15 पर जयपुर पहुंचेगी वहीं वापसी में यह ट्रेन 27 23 और 30 मार्च को जयनगर से शाम 5:00 बजे चलेगी और अगले दिन 7:55 पर रात को आनंद विहार पहुंचेगी. 

एक और ट्रेन आनंद विहार से सहरसा के लिए चलाई जाएगी. जिसका नंबर 01664 है. यह ट्रेन सुबह 11:10 पर आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:20 पर सहरसा पहुंचेगी. यह ट्रेन सिर्फ 25 मार्च को चलाएगी जाएगी. तो वहीं वापसी में 27 मार्च को ट्रेन नंबर 01663 सहरसा से सुबह 9:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:55 पर आनंद विहार पहुंचेगी. 

एक ट्रेन आनंद विहार से जोगबनी के लिए चलेगी जिसका संख्या नंबर 04010 है जो 26 मार्च को आनंद विहार से रात 11:45 पर चलेगी. तो वहीं 28 मार्च को सुबह 5:20 पर जोगबनी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04009, 28 मार्च को जोगबनी से सुबह 9:00 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 4:05 पर आनंद विहार पहुंचेगी. 

एक औऱ ट्रेन दिल्ली से दरभंगा के लिए चलेगी जिसका नंबर 04068 है जो 22, 26 और 29 मार्च को दिल्ली से शाम 7:30 चलेगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. तो वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04067 जो 23, 27 और 30 मार्च को दरभंगा से शाम 6:00 बजे चलेगी और अगले दिन शाम को 4:40 पर दिल्ली पहुंचेगी. 

दिल्ली से सातवीं और आखिरी स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी के लिए चलेगी जिसका नंबर 04004 है जो 22, 26 और 29 मार्च को नई दिल्ली से रात 12:10 पर चलेगी और उसी दिन रात को 10:00 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी वापसी में यह ट्रेन 2226 और 29 मार्च को सीतामढ़ी से रात को 11:30 बजे चलेगी और एक दिन छोड़कर सुबह 1:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

मुंबई-गुजरात से कई स्पेशल ट्रेनें

होली के लिए मुंबई से बनारस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. जिसका नंबर है 09183,20 मार्च को ट्रेन मुंबई सेंट्रल से रात 10:50 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी. तो वही ट्रेन संख्या 09184 22 मार्च शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे बनारस से चलेगी और रविवार सुबह 4:20 पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. यह ट्रेन बीच में गुजरात राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों पर रुकेगी.

इसके अलावा अहमदाबाद से दानापुर स्पेशल ट्रेन चलेगी. जिसका नंबर 09417 है. 18 मार्च को सुबह 09:10 बजे यह ट्रेन अहमदाबाद से चलेगी करेगी और अगले दिन रात 8:30 बजे दानापुर पहुंचेगी.वापसी में ट्रेन नंबर 09418 20 मार्च को रात 11:50 बजे दानापुर से चलकर  अगले दिन सुबह 11:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. बता दें इसके अलावा यूपी-बिहार के लिए मुंबई गुजरात राजस्थान से भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. 

यह भी पढ़ें: कौन सी गाड़ी है किसके नाम इस तरह कर सकते हैं पता

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
क्या आधार से बैंक बैलेंस पता कर सकता है UIDAI, सेफ है आपकी कमाई?
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
दिल्ली में 4.4 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर काले बादल, सरकारी वेरिफिकेशन शुरू
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget