एक्सप्लोरर

एक-दो नहीं... इन 14 तरीकों से शिकार बना रहे ठग, आप भी हो जाएं सावधान

Fraud Types: पिछले कुछ समय से लोगों के साथ फ्रॉड खूब हो रहे हैं. ठग अलग-अलग तरह से लोगों को लूट रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं ऐसे 14 तरीके जिनसे ठग लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं. 

Fraud Types: जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी ने अपने पैर पसारे है. वैसे-वैसे इंसान की जिंदगी और आसान होती चली गई है. कई चीजें जिनमें पहले बहुत वक्त लग जाया करता था. अब वह आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए बेहद कम समय में ही पूरी हो जाती हैं. फिर चाहे वह बैंकिंग सिस्टम हो, शॉपिंग करने का तरीका हो या फिर ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप्स का इस्तेमाल हो. टेक्नोलॉजी ने इंटरनेट के सहारे इन सभी चीजों को बहुत आसान बना दिया.

जहां बहुत सारे काम आसान हुए हैं. वहीं लोगों के लिए कुछ अनचाही समस्याएं भी उत्पन्न हो गई हैं. लोगों के साथ ठगी का तरीका बदल गया है. पिछले कुछ समय से साइबर फ्रॉड भी खूब हो रहे हैं. ठग इसके लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करके लोगों को ठग रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं ऐसे 14 तरीके जिनसे ठग लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं. ताकि आप भी हो सकें सावधान.

डिजिटल अरेस्ट 

ठगों के बीच लोगों को लूटने का यह तरीका इन दिनों सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है. आए दिन देश के अलग-अलग शहरों से डिजिटल अरेस्ट से धोखाधड़ी की खबरें फ्रॉड करने की खबरें सामने आ रहीं है. कई लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके साइबर ठगों ने लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठ लिए हैं. 

लोन स्कैम

आज के वक्त में अक्सर लोगों को पैसों की जरूरत पड़ जाती है. तो आसपास जान पहचान वालों से मैं पैसे नहीं मिल पाते. ऐसे में साइबर ठग इन लोगों को बिना दस्तावेज के लोन दिलाने का झांसा देते हैं. जैसे ही कोई इनके झांसे में फंस जाता है. तो उसे लोन दिलाने की आवाज में फीस मांगने लगते हैं. और जैसे ही फीस मिल जाती है.  तो साइबर ठग उस इंसान से संपर्क खत्म कर देते हैं. 

लकी ड्रॉ स्कैम

इस स्कैम में ठग लोगों को लॉटरी लगने का या लकी ड्रॉ प्राइज विनर होने का मैसेज भेजते हैं. और प्राइस मनी का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं. इसमें ठग पैसे ट्रांसफर करने के लिए उनसे टैक्स के तौर पर पहले पेमेंट करने के लिए कहते हैं. 

यह भी पढे़ं: सिर्फ इस तारीख तक ठीक होंगी राशन कार्ड की गलतियां, तुरंत कराएं काम वरना...

इन्वेस्टमेंट स्कैम

आज के समय में इन्वेस्टमेंट करना सभी के लिए बेहद जरूरी हो गया है. इसी बात का फायदा साइबर ठग भी उठाते हैं. वह लोगों को पोंजी स्कीम में निवेश करने पर बड़े रिटर्न का लालच देते हैं. वह 2 लाख के 10 लाख और 10 लाख के 50 लाख देने का वादा करते हैं. लेकिन जैसे ही कोई उसमें निवेश करता है. ठग कंपनी बंद करके गायब हो जाते हैं.  

फिशिंग स्कैम

इस तरीके का इस्तेमाल भी लोगों को ठगने के लिए काफी किया जा रहा है. इसमें साइबर ठग बड़ी-बड़ी कंपनी और सरकारी विभागों के अफसर बनकर मैसेज भेजते हैं. लोगों को कहते हैं कि केवाईसी करवायें नहीं तो आपका अकाउंट बंद हो जाएगा. और जैसे ही लोग उस मैसेज पर क्लिक करते हैं. उनके साथ फ्रॉड हो जाता है. 

जाॅब स्कैम

नौकरी के नाम पर लोगों के साथ ठगी होने की केस काफी देखने को मिल रहे हैं. साइबर अटैक बेरोजगार युवाओं को फर्जी नौकरियों में भर्ती के लिंक भेजते हैं और आवेदन करने के लिए कहते हैं. इसके बाद जब कोई आवेदन करता है. तो उससे फिर जॉइनिंग किट और ट्रेनिंग के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं. 

मैट्रिमोनियल साइट स्कैम

यह स्केम भी आजकल काफी देखने को मिल रहा है. यहां ठग मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल क्रिएट करते हैं और फिर धीरे-धीरे लोगों से बात करते हैं और शादी करने के लिए सीरियसनेस दिखाते हैं. जैसे ही सामने वाला व्यक्ति भी सीरियस हो जाता है. तो ठग उससे पैसे ऐंठने के लिए बहाने बनाने लगते हैं. फैमिली में मेडिकल इमरजेंसी होने की बात कहते हैं और ऐसे पैसे लूट लेते हैं. 

पार्सल स्कैम 

इस स्कैम में ठग लोगों को कॉल करके कहते हैं कि आपके नाम पर पार्सल आ रहा था. जिसमें ड्रग्स मिला है और उसे अब एजेंसी ने जप्त कर लिया है. आपके या तो जुर्माना भरना पड़ेगा या जेल जाना पड़ेगा. इससे बचने के लिए ठग लोगों से पैसे ले लेते हैं. 

चैरिटी स्कैम

इस स्कैम में ठगे जाने वाले लोगों को भी एहसास नहीं होता कि वह ठग लिए गए हैं. इसमें ठग नेचुरल डिजास्टर और एनजीओ में फंडिंग के लिए लोगों से पैसे मांगते हैं. कभी किसी गरीब के इलाज के नाम पर तो किसी ऐसी ही किसी काम के लिए ठग पैसे मांगते हैं. 

कैश ऑन डिलीवरी स्कैम

इस स्कैन में ठग फर्जी वेबसाइट बनाते हैं में ठग असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बनाते हैं. और फिर जो कोई इस वेबसाइट पर आकर शॉपिंग करता है तो लोगों को खराब प्रोडक्ट या किसी चीज की जगह पर दूसरी चीज भेज देते है. 

यह भी पढे़ं: कोहरे की वजह से 10 जनवरी तक इस रूट की ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले देख लें लिस्ट

गलती से पैसे भेजने वाला स्कैम

इस स्कैम में ठग आपके मोबाइल पर कुछ रुपये क्रेडिट होने का मैसेज भेजते हैंय और आपको कॉल करके कहते हैं कि गलती से आपके नंबर पर पैसे ट्रांसफर हो गए हैं. मेरे पैसे लौटा दीजिए और लोग सिर्फ मैसेज देखकर के ही पैसे लौटा देते हैं. जो कि उनके अकाउंट में पैसे क्रेडिट नहीं हुए होते. 

केवाईसी स्कैम

आज के समय में हर दूसरी-तीसरी चीज में लोगों को केवाईसी करवानी पड़ती रहती है. इसका फायदा ठग उठाते हैं. केवाईसी के नाम पर ठग सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और दस्तावेज जमा करने के लिए कहते हैं. ऐसे में लोग उन्हें अपने दस्तावेज भेज देते हैं. जिससे ठग उनके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं. 

टेक्निकल सपोर्ट स्कैम

इस स्कैम में ठग लोगों के सिस्टम में वायरस के नाम पर ठग लेते हैं. वह कॉल करके कहते हैं आपके सिस्टम में वायरस है इसे हटाने के लिए हम आपको एक लिंक भेज रहे हैं. और जैसे ही कोई उसे लिंक पर क्लिक करता है तक पर पूरे सिस्टम की जानकारी पहुंच जाती है और वह फ्रॉड कर देते हैं. 

इन तरीकों से करें अपना बचाव

अगर आप फ्राॅड से बचना चाहते हैं. तो कभी भी किसी अंजान नंबर से आए मैसेज के लिंक पर क्लिक न करें. किसी को भी अपनी पर्सनल जानकारी न शेयर करें. न ही किसी तरह की कोई ओटीपी बताएं. पेमेंट करते वक्त हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें. अगर आपको साथ किसी तरह का कोई साइबर फ्राॅड हो जाता है. तो तुरंत National Cyber Crime Reporting Portal पर इसकी शिकायत दर्ज करवाएं. 

यह भी पढे़ं: PAN 2.0 का क्यूआर कोड पाने का क्या है आसान तरीका, ऑनलाइन कैसे अपडेट कर सकते हैं अपना एड्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO ने शुरू की WhatsApp पर PF बैलेंस चेक करने की सुविधा, जानें कैसे करेगी काम
EPFO ने शुरू की WhatsApp पर PF बैलेंस चेक करने की सुविधा, जानें कैसे करेगी काम
19 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट से सफर करना पड़ सकता है भारी, 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे रनवे
19 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट से सफर करना पड़ सकता है भारी, 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे रनवे
FASTag में बैलेंस होने पर भी लगा जुर्माना, अब NHAI ने लौटाए पैसे
FASTag में बैलेंस होने पर भी लगा जुर्माना, अब NHAI ने लौटाए पैसे
क्रेडिट कार्ड बंद कराने के बाद भी बिल आए तो क्या करें?
क्रेडिट कार्ड बंद कराने के बाद भी बिल आए तो क्या करें?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget