लर्निंग लाइसेंस पर अकेले गाड़ी चलाई तो भरना पड़ेगा चालान? जानें नियम
अगर ड्राइविंग सीख रहे हैं और लर्निंग लाइसेंस मिलते ही गाड़ी सड़क पर अकेले चलाना शुरू कर दें तो क्या ऐसा करना गलत है? जानिए लर्निंग लाइसेंस से जुड़े जरूरी नियम क्या कहते हैं.

- नियमों का उल्लंघन करने पर बीमा क्लेम में समस्या होगी।
अगर आप ड्राडविंग सीखने के दौरान ही लर्निंग लाइसेंस लेकर गाड़ी चलाने लगते हैं तो क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है. क्योंकि लर्निंग लाइसेंस के साथ गाड़ी चलानी है तो आपको पहले कुछ जरूरी नियमों का ध्यान देना पड़ेगा. नियमों को नजरअंदाज करने पर आपके खिलाफ चालान काटा जा सकता है.
दरअसल, कई बार लोग जैसे ही ड्राइविंग सीखते हैं उसके बाद अकेले ही गाड़ी चलाने निकल पड़ते हैं, लेकिन उन्हें लर्निंग लाइसेंस से जुड़े नियमों की जानकारी होती ही नहीं है. अगर आपके पास लर्निंग लाइसेंस है तो ध्यान रखें, सड़क पर वाहन चलाते समय आगे की सीट पर किसी ऐसे व्यक्ति का होना जरूरी है, जिसके पास वैध लाइसेंस हो. यानी मतलब यही है कि अगर कोई ड्राइविंग सीख रहा है तो उसे अकेले गाड़ी चलाने की परमिशन नहीं होती है. इसके अलावा भी कई चीजों को मानना जरूरी है.
गाड़ी पर लगाएं निशान
लर्निंग लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाते समय आपको गाड़ी के आगे और पीछे दोनों तरफ लाल रंग का L निशान भी लगाना जरूरी होता है, ये इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे ये पता चलता है कि गाड़ी चलाने वाला अभी ड्राइविंग सीख रहा है. इसलिए इसे लगाना न भूलें, क्योंकि नियम तोड़ने पर वाहन चालक के खिलाफ भारी चालान काटा जा सकता है.
कितना लगेगा चालान?
अगर कोई वाहन चालक बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी चलाता है और तय नियमों का पालन भी नहीं करता तो उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181 के तहत 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. इसके अलावा उसे जेल तक हो सकती है.
बीमा क्लेंम के नियम समझें
अगर कोई वाहन चालक लर्निंग लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाता है, नियमों का पालन नहीं करता है और दुर्घटना हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं, तो जान लें कि इस तरह की स्थिति में बीमा क्लेम मिलने में परेशानी हो सकती है. क्लेम मिलता है या फिर नहीं ये बीमा पॉलिसी और हादसे की स्थिति पर निर्भर करेगा.
EPF वेतन सीमा बढ़ने के बाद भी 7 लाख पर अटका इंश्योरेंस, कैसे मिलता है क्लेम?





















