एक्सप्लोरर

Cyber Fraud News: बिना सोचे-समझे ‘क्लिक’ न करें, साइबर धोखाधड़ी से खुद को ऐसे बचाएं

Protect Yourself from Cyber Crime: आजकल साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इससे बचने के लिए जरूरी चीजों को फॉलो करना चाहिए. आइए जानते हैं साइबर घोटालों से आप कैसे बच सकते हैं.

Cyber Fraud: सोचिए कि आज आपने कितने काम ऑनलाइन किए हैं. बिल का भुगतान किया? अपने बैंक खाते में ‘लॉग इन’ किया? सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया या ईमेल का जवाब देने में समय बिताया? हो सकता है कि आपने ‘सुपरमार्केट’ या ट्रेन स्टेशन पर भुगतान करने के लिए अपने फोन का इस्तेमाल किया हो. हम सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और यह बुरी बात नहीं है, लेकिन इन सभी सुविधाओं के साथ एक जोखिम भी बढ़ रहा है जिसके लिए कई लोग तैयार नहीं हैं: वह है साइबर अपराध. 

साइबर अपराध की 87 हजार से ज्यादा घटनाएं दर्ज

ऑस्ट्रेलियाई साइबर सुरक्षा केंद्र की साइबर खतरे संबंधी हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-2024 में साइबर अपराध की 87,000 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गईं. यानी हर छह मिनट में एक शिकायत दर्ज की गई. बहुत से लोगों को जब तक ‘हैकिंग’ या धोखे का शिकार होने का पता चलता है तब तक बहुत देर हो जाती है.

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग ने संचालित ‘स्कैमवॉच’ ने इस साल की शुरुआत में खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया के लोगों को केवल 2024 में इन साइबर घोटालों के कारण लगभग 31 करोड़ 90 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान हुआ. इस बढ़ती समस्या का एक बड़ा कारण ‘‘डिजिटल स्वच्छता’’ का अभाव है. पहली बात कि ‘डिजिटल स्वच्छता’ वास्तव में क्या है?

डिजिटल स्वच्छता नुकसान से बचाने के लिए है जरूरी 

जैसे मंजन करने से दांत साफ रहते हैं, वैसे ही डिजिटल स्वच्छता आपके ऑनलाइन जीवन को साफ़ और सुरक्षित रखने और नुकसान से बचाने के लिए जरूरी है. यह एक आसान सी बात है: प्रौद्योगिकी का उपयोग करते समय आपकी आदतें जितनी बेहतर होंगी, धोखाधड़ी करने वालों या ‘हैकर’ के लिए आपको धोखा देना या आपकी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंचना उतना ही कठिन होगा.

इसका मतलब है कि आप क्या साझा कर रहे हैं, आप किस पर भरोसा कर रहे हैं और आपके उपकरण कैसे सेट किए गए हैं, इसके बारे में जागरूक होना जरूरी है. आपको खुद को कैसे सुरक्षित रखना चाहिए? अच्छी खबर यह है कि ऑनलाइन स्वच्छता रखने के लिए आपको कंप्यूटर विशेषज्ञ होने की जरूरत नहीं है. आप नीचे दिए गए पांच सरल और व्यावहारिक कदम उठा सकते हैं:

  1. कोई भी लिंक ‘क्लिक’ करने से पहले रुकें और सोचें.
  2. मजबूत, अनोखे पासवर्ड का उपयोग करें.
  3. विभिन्न तरीके से प्रमाणीकरण की व्यवस्था करें.
  4. अपने ऐप्लीकेशन और उपकरण को अपडेट करें.
  5. आप सचेत होकर सामग्री साझा करें.

डिजिटल स्वच्छता कोई व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है. हम ईमेल, ‘ग्रुप चैट’, कार्यस्थल और सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए हैं. एक कमजोर कड़ी दूसरों को जोखिम में डाल सकती है. अपने परिवार और दोस्तों से धोखाधड़ी के खतरों और उनसे बचने के तरीकों के बारे में बात करें. हम इस बारे में जितना ज्यादा बात करेंगे, डिजिटल स्वच्छता उतनी ही बढ़ेगी.

सुरक्षा केंद्र के दिए गए सुझावों का करें पालन 

अगर आपको हैक किया गया है, तो साइबर सुरक्षा केंद्र के दिए गए सुझावों का पालन करें. उदाहरण के लिए, आपको अपने सभी पासवर्ड और पासकोड बदलने चाहिए और अपने कंप्यूटर पर मैलवेयर को स्कैन करने के लिए सॉफ़्टवेयर का उपयोग करना चाहिए. जिस तरह कोविड-19 महामारी के दौरान हाथ धोना दूसरी प्रकृति बन गया है, उसी तरह अपने ऑनलाइन जीवन को ‘साफ रखना’ एक आदत होनी चाहिए, न कि यह बाद में सोचा जाने वाला विचार होना चाहिए.

यह भी पढ़ें -

आने वाली है लाड़ली बहना योजना की किस्त, ऐसे फटाफट चेक कर लें अपना स्टेटस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिला तो पेंशन में इसका फायदा मिलेगा या नहीं, जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन मिला तो पेंशन में इसका फायदा मिलेगा या नहीं, जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
Delhi To Patna Bus Ticket: इस हफ्ते दिल्ली से पटना जाना है सबसे सस्ता, 9 जुलाई को सिर्फ 699 में मिल रही बस टिकट
Delhi To Patna Bus Ticket: इस हफ्ते दिल्ली से पटना जाना है सबसे सस्ता, 9 जुलाई को सिर्फ 699 में मिल रही बस टिकट
जनरल कोच में बिना टिकट कुछ दूर तक कर सकते हैं यात्रा? X पोस्ट में रेलवे ने क्या बताया, जान लें
जनरल कोच में बिना टिकट कुछ दूर तक कर सकते हैं यात्रा? X पोस्ट में रेलवे ने क्या बताया, जान लें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget