एक्सप्लोरर

क्या जनरल टिकट खरीदने वालों को भी दिखाना होगा आधार कार्ड? जान लें काम की बात

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिया. नियम 15 जुलाई 2025 से लागू हो चुका है. हालांकि सामान्य जनरल टिकट लेने वालों को आधार दिखाने की जरूरत नहीं होगी.

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. अब ऑनलाइन या काउंटर से तत्काल टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को आधार आधारित ओटीपी वेरीफिकेशन करना अनिवार्य होगा. यह नियम 15 जुलाई 2025 से लागू हो गया है. रेलवे मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का मकसद दलाल और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाना है, ताकि आम यात्री को राहत मिल सके.

आधार ऑथेंटिकेशन होगा जरूरी

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में जानकारी दी थी कि अब तत्काल टिकट बुक करने से पहले यात्री को ई आधार ऑथेंटिकेशन करना होगा. ‌ इसमें यात्री को अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे दर्ज करने के बाद ही टिकट बुक होगी. बिना ओटीपी के टिकट बुक करना संभव नहीं होगा.

आम यात्रियों यात्रियों पर असर

कई यात्रियों के मन में सवाल है कि क्या अब जनरल टिकट खरीदने के लिए भी आधार कार्ड दिखाना पड़ेगा. ऐसे में रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि यह नियम केवल तत्काल टिकट बुकिंग पर लागू होगा. यानी साधारण जनरल टिकट लेने वाले लोगों को आधार कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं है. यात्री पहले की तरह टिकट खिड़की या मोबाइल ऐप से बिना किसी पहचान पत्र के सामन्‍य टिकट खरीद सकते हैं.

नए सिस्टम में खास प्रावधान यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग खुलने के शुरुआती 10 मिनट तक आईआरसीटीसी एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. एसी क्लास टिकट के लिए सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक एजेंट बुकिंग नहीं कर सकेंगे वहीं नॉन एसी क्लास टिकट के लिए सुबह 11 बजे से 11:30 तक एजेंट बुकिंग नहीं कर पाएंगे. जिससे आम लोगों को पहले टिकट पाने का ज्यादा मौका मिलेगा.

आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट से करना होगा लिंक

जो यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं उन्हें पहले से ही अपना आईआरसीटीसी प्रोफाइल आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी होगा. इसके लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट या रेल कनेक्ट ऐप पर लॉगिन करना होगा इसके बाद माय अकाउंट सेक्शन में जाकर ऑथेंटिकेट यूजर पर क्लिक करना होगा. अब यूजर को आधार नंबर दर्ज करके ओटीपी से वेरीफाई करना होगा. इस प्रक्रिया के बाद आपका अकाउंट आधार से जुड़ जाएगा और आप आसानी से तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें-Asia Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मुंह पर बंद किया दरवाजा, क्या इस मामले में भारतीय क्रिकेटरों को मिलेगी सजा?

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस सिलेंडर पर सरकार सख्त, फर्जी कनेक्शन बंद, बायोमेट्रिक के बाद ही मिलेगी छूट
गैस सिलेंडर पर सरकार सख्त, फर्जी कनेक्शन बंद, बायोमेट्रिक के बाद ही मिलेगी छूट
छठ पर दिल्ली सरकार की बस से जाना है बिहार, कितना है किराया, कहां-कहां जाएगी?
छठ पर दिल्ली सरकार की बस से जाना है बिहार, कितना है किराया, कहां-कहां जाएगी?
डेथ सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
डेथ सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
साबरमती से चलेगी देश की पहली LNG ट्रेन, हर साल होगी करीब 12 लाख रुपये की बचत
साबरमती से चलेगी देश की पहली LNG ट्रेन, हर साल होगी करीब 12 लाख रुपये की बचत

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget