एक्सप्लोरर

गाड़ी चलाने से लेकर ट्रैफिक नियमों तक... दिल्ली में इस जगह हर चीज की मिलती है ट्रेनिंग

Driver Training Institute: दिल्ली में लाइसेंस बनवाना चाह रहे हैं. तो आप इस जगह गाड़ी चलाना भी सीख सकते हैं और ट्रैफिक के नियमों के बारे में भी जान सकते हैं. जिससे आपको लाइसेंस बनवाने में आसानी होगी. 

Driver Training Institute: भारत में किसी को भी गाड़ी या किसी प्रकार का वाहन चलाना होता है. तो उसके लिए उसे ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करना होता है. बिना इसके कोई भी गाड़ी चलाता पकड़ा जाता है. तो उस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है. 18 साल से ऊपर का कोई व्यक्ति भारत में ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है.

इसके लिए उसे एक सामान्य प्रक्रिया से गुजरना होता है. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन दिया जा सकता है. आपका ड्राइविंग लाइसेंस तभी बन सकता है. जब आपको गाड़ी चलाना आता हो और आपको ट्रैफिक के नियमों के बारे में पता हो.

अगर आप दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाह रहे हैं. तो आप इस जगह जाकर गाड़ी चलाना भी सीख सकते हैं और ट्रैफिक के नियमों के बारे में भी जान सकते हैं. जिससे आपको लाइसेंस बनवाने में आसानी होगी. 

बुराड़ी की ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में सीख सकते हैं

दिल्ली के बुराड़ी में मारुति सुजुकी और अशोक लीलैंड कंपनी के साथ मिलकर दिल्ली सरकार ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट संचालित करती है. इसमें डीटीसी बसों में चलने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों को भी ट्रेनिंग दी जाती है. अगर इसके अलावा भी प्राइवेट तौर पर किसी कमर्शियल या प्राइवेट वाहन चलाने की ट्रेनिंग लेनी है. तो इस इंस्टिट्यूट में आवेदन दे सकता है. बता दें इस इंस्टिट्यूट में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है. इसमें आवेदन देने के लिए लर्निंग लाइसेंस को होना जरूरी है. जिसकी कम से कम 2 महीने की वैलिडिटी बाकी हो. 

क्या है फीस स्ट्रक्चर?

बुराड़ी स्थित ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के फीस स्ट्रक्चर की बात की जाए तो लाइट मोटर व्हीकल कमर्शियल वाहन की फीस ₹7000 और टैक्स है. तो वहीं हेवी मोटर व्हीकल की फीस ₹9000 और टैक्स है. इसके साथ ही अगर कोई प्राइवेट लाइट मोटर लाइसेंस बनवाना चाहता है तो उसके लिए उसे इंस्टीट्यूट से डायरेक्ट कांटेक्ट करना होगा इसके साथ ही अगर कोई थ्री व्हीलर का लाइसेंस बनवाना चाहता है तो उसके लिए भी उसे डायरेक्ट इंस्टीट्यूट से कांटेक्ट करना होगा. 

कहां कर सकते हैं संपर्क?

गवर्नमेंट अप्रूव्ड मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल बुराड़ी में  कांटेक्ट करने के लिए आप इन फोन नंबर (011) 27613269, 27615960 पर कॉल कर सकते हैं. तो इसके साथ ही आप इस dtibdelhi@ashokleyland.com मेल आईडी पर ईमेल भी कर सकते हैं. इंस्टिट्यूट का पता है परिवहन प्राधिकरण परिसर बुराड़ी, दिल्ली 110084. आप सीधे इंस्टिट्यूट जाकर के भी कोर्सेज के बारे में जानकारी ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: एक साल तक इस्तेमाल नहीं किया आयुष्मान कार्ड तो क्या हो जाएगा एक्सपायर? जानें इस सवाल का जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPF News: 40 की उम्र में छोड़ी नौकरी, क्या 58 साल तक खाते में आता रहेगा ब्याज? जानें नया नियम
EPF News: 40 की उम्र में छोड़ी नौकरी, क्या 58 साल तक खाते में आता रहेगा ब्याज? जानें नया नियम
UPI Alert: मोबाइल नंबर बदलते ही करें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं
UPI Alert: मोबाइल नंबर बदलते ही करें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं
PF Rules: घर खरीदना हो या कराना हो रेनोवेशन, पीएफ से कितनी बार निकाल सकते हैं पैसा? जानें नियम
घर खरीदना हो या कराना हो रेनोवेशन, पीएफ से कितनी बार निकाल सकते हैं पैसा? जानें नियम
LPG News: एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारत गैस ने दिया 'पंचमंत्र', आज ही नोट कर लें ये 5 जरूरी नियम
एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारत गैस ने दिया 'पंचमंत्र', आज ही नोट कर लें ये 5 जरूरी नियम

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget