एक्सप्लोरर

Credit Card: क्रेडिट कार्ड को लेकर कभी न करें ये चार गलतियां, वरना बढ़ जाएगा कर्ज का बोझ 

Credit Card Mistakes: अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सिबिल स्कोर बढ़ाने या ऑफर के चक्कर बेवजह खर्च नहीं करना चाहिए.

Credit Card Tips: अपने खर्चों को मैनेज करने के लिए लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल (Credit Card Use) करते हैं. यह एक ऐसी सर्विस है, जो पैसे नहीं रहने पर भी आपको खर्च करने की अनुमति देती है. क्रेडिट कार्ड पर खर्च एक लिमिट (Credit Card Limit) तक ही किया जा सकता है. बैंकों की ओर से क्रेडिट कार्ड लोगों की योग्यता के आधार पर ही दिया जाता है. 

क्रेडिट कार्ड पर अन्य लोन की अपेक्षा ज्यादा ब्याज (Credit Card Interest Rate) देना पड़ता है, लेकिन अगर आप समय से भुगतान कर देते हैं, तो ब्याज नहीं लगाया जाता है. इसके अलावा, कुछ ऐसी गलतियां भी हैं, जो अक्सर क्रेडिट कार्ड यूजर (Credit Card Holders) कर देते हैं और उन्हें अधिक कर्ज चुकाना पड़ता है. आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के दौरान आपको क्या नहीं करना चाहिए. 

जरूरत नहीं है तो दूसरा कार्ड न बनवाएं 

अगर आपके पास एक क्रेडिट कार्ड है और आप दूसरा भी क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं, तो आपको सबसे पहले यह देखना चाहिए कि क्या आपको इसकी आवश्यकता है और क्या आप इसका लोन भर सकते हैं? अगर जरूरत नहीं हो, तो दूसरा क्रेडिट कार्ड न बनवाएं. 

हर जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें 

कार्ड होल्डर्स को सलाह दी जाती है कि अगर वे क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं, तो सोच-समझकर ही ट्रांजेक्शन करें. ज्यादा ट्रांजेक्शन करने से आप पर कर्ज भी अधिक होगा. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि क्रेडिट कार्ड का उपयोग कहां किया जा रहा है. लालच में पड़कर अगर आप अधिक पैसे खर्च कर देते हैं और आप उस पैसे को नहीं भर पाते हैं, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं. 

क्रेडिट कार्ड की लिमिट तक खर्च 

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने सिबिल स्कोर बढ़ाने के चक्कर में क्रेडिट कार्ड लिमिट के बराबर जरूरत नहीं रहने पर भी सभी पैसे निकाल लेते हैं और उन्हें खर्च कर देते हैं. जब पैसे भरने की बारी आती है, तो वे पैसे भर नहीं पाते. ऐसी स्थिति में कर्ज का बोझ बढ़ जाता है. ऐसा नहीं करना चाहिए, जितनी जरूरत है, उतना ही खर्च करना चाहिए. 

EMI बनवाने से बचें 

अक्सर देखा जाता है कि लोग सभी पैसे को निकालकर उसे खर्च कर देते हैं और उन पैसों को भरने के लिए हर महीने की किस्त बनवा लेते हैं. इससे उन्हें ब्याज के साथ ही अधिक रकम भी चुकानी पड़ती है. साथ ही कोई किस्त छूट जाती है तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं. 

यह भी पढ़ें 
Student Credit Card: अब पैसों की कमी से नहीं रुकेगी पढ़ाई, ऐसे मिलेंगे 4 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 दिन बाद लगेगी लोक अदालत, एक बार में कितने ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा?
2 दिन बाद लगेगी लोक अदालत, एक बार में कितने ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा?
पत्नी ने लीवर दिया और बीमा कंपनी ने धोखा, शख्स को कोर्ट ने दिलाए 19 लाख
पत्नी ने लीवर दिया और बीमा कंपनी ने धोखा, शख्स को कोर्ट ने दिलाए 19 लाख
पहले जैसा नहीं रहेगा आपका DL, नोट कर लें ये 10 बदलाव, हर एक है जरूरी
पहले जैसा नहीं रहेगा आपका DL, नोट कर लें ये 10 बदलाव, हर एक है जरूरी
दिवाली के लिए चाहिए सस्ता होम डेकोर? Blinkit या Zepto, जानें कहां कितने में मिल रहा है सामान
दिवाली के लिए चाहिए सस्ता होम डेकोर? Blinkit या Zepto, जानें कहां कितने में मिल रहा है सामान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget