Solar Panel: बिहार के इन 2 हजार घरों में लगेगा सोलर पैनल, योजना पर सामने आई बड़ी अपडेट
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना के तहत नवंबर तक 2.50 लाख गरीब परिवारों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक करीब 49 हजार घर ही जुड़ पाए हैं.

Bihar Solar Scheme News: अगर आप बिहार में रहते हैं और सोलर पैनल लगवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. इन दिनों राज्य में सभी गरीब परिवारों के घरों की छत पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली बिल योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने पर लगातार काम चल रहा है. हालांकि, अभी योजना की रफ्तार तय लक्ष्य से काफी कम है. सरकार ने नवंबर तक 2.50 लाख घरों में सोलर प्लांट लगाने का टारगेट तय किया है, लेकिन अभी तक करीब 49 हजार पात्र घरों में ही यह काम पूरा हो पाया है.
ऐसे में बाकी टारगेट पूरा करने के लिए आने वाले समय में रोजाना सोलर प्लांट लगाने की रफ्तार कई गुना बढ़ाने की जरूरत है. फिलहाल सरकार ने संबंधित एजेंसियों को अपने काम में तेजी लाने का आदेश दिए हैं.
ट्रेन टिकट बुक नहीं हुई और बैंक से कट गए पैसे? जानें अब कैसे मिलेगा रिफंड
गरीब परिवारों के घर मुफ्त में लगेगा सोलर प्लांट
बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर कुटीर ज्योति श्रेणी (BPL) परिवारों के घरों की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है. बड़ी बात यह है कि इसके लिए गरीब परिवारों को अपनी जेब से एक रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि योजना के तहत 100% सब्सिडी दी जा रही है. हालांकि, पहले चरण में 2.5 लाख जरूरतमंद परिवारों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने का टारगेट रखा गया है. लेकिन अब तक करीब 49 हजार घरों में प्लांट लगाए गए हैं. ऐसे में टारगेट पूरा करने के लिए अभी बाकी बचे करीब 2.01 लाख घरों में भी यह नवंबर तक लगाने होंगे.
रोजाना कितने घरों में लगाना होगा सोलर?
इन दिनों सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती सोलर प्लांट लगाने की रफ्तार को तेजी से बढ़ाना है. योजना शुरू होने के अब तक जिस गति से काम हो रहा है, उसके मुकाबले नवंबर तक टारगेट पूरा करने के लिए रोजाना करीब 2 हजार घरों में सोलर प्लांट लगाने की जरूरत है. सरकार के मुताबिक, इस योजना की अब लगातार निगरानी की जा रही है. साथ ही सभी एजेंसियों को अपने काम में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी गई है.
होटल में आधार की फोटोकॉपी देने का झंझट खत्म, वेरिफिकेशन के नए नियम जारी






















