एक्सप्लोरर

आधार नंबर से कैसे चेक कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड, कैसे मिल पाएगी अपनी डिटेल?

Ayushman Card Details: आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी किए जाने वाले आयुष्मान कार्ड की डिटेल्स आप आधार कार्ड के जरिए भी चेक कर सकते हैं. किस तरह चलिए आपको बताते हैं. 

Ayushman Card Details: भारत सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती हैं. सरकार की ज्यादातर योजनाएं भारत के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए होती हैं. स्वास्थ्य सभी के जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है. और उसे ठीक रखने के लिए लोग बहुत तरीके आजमाते हैं. बहुत से लोग अनचाहे इलाज के खर्चे से बचने के लिए और महंगे इलाज के बोझ से खुद को बचाने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेकर चलते हैं. लेकिन सभी के पास इतने पैसेे नहीं होते कि वह हेल्थ इंश्योरेंस ले सकें. 

लेकिन इन लोगों को इंश्योरेंस देती है भारत सरकार. इसके लिए साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी. इस योजना के जरिए भारत सरकार की ओर से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है. आयुष्मान कार्ड  दिखाकर योजना में रजिस्टर्ड किसी भी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है. आयुष्मान कार्ड की डिटेल्स आप आधार कार्ड के जरिए भी चेक कर सकते हैं किस तरह चलिए आपको बताते हैं. 

आधार कार्ड से ऐसे चेक करें आयुष्मान कार्ड डिटेल्स

अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है. तो आप आधार कार्ड से भी आयुष्मान कार्ड की डिटेल्स चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको आयुष्मान कार्ड डिटेल्स चेक करने का ऑप्शन मिल जाएगा. जहां आपको आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इसके बाद ओटीपी दर्ज करना होगा. फिर आपको कैप्चा कोड को दर्ज करके लाॅगिन पर क्लिक कर देना है. 

यह भी पढ़ें: किसानों को भी पेंशन देती है सरकार , जानें इसके लिए क्या करना जरूरी?

इसके बाद नया पेज ओपन होगा आपको वहां मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी. जिसमें राज्य, जिला, योजना का नाम तथा सर्च बाई के ऑप्शन में आधार नंबर ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. उसके बाद आपको नीचे दिए गए बॉक्स में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना है. आधार नंबर दर्ज करेंगे आपके सामने आयुष्मान कार्ड की पूरी इंफोर्मेशन आ जाएगी. 

यह भी पढ़ें: हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त इन बातों को कभी न भूलें, नहीं तो आपात स्थिति में हो सकती है परेशानी

इन लोगों का बनता है आयुष्मान कार्ड

भारत सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कुछ पात्रताएं तय की है. आयुष्मान कार्ड जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं उनका बन सकता है. जिनके परिवार में कोई दिव्यांग है. इसके अलावा जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, जो लोग अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से आते हैं या फिर जो लोग आदिवासी हैं या जो ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं. इन लोगों का आयुष्मान कार्ड बनता है. 

यह भी पढ़ें:ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त इन बातों को रखें ध्यान, नहीं तो लग सकती है लाखों की चपत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
यूपी की बीसी सखी योजना, महिलाओं को कब-कब कितने रुपए मिलते हैं?
यूपी की बीसी सखी योजना, महिलाओं को कब-कब कितने रुपए मिलते हैं?
रात में पंचर, सुबह BMW में लग गई आग, 14 साल बाद शख्स को मिलेंगे 70 लाख
रात में पंचर, सुबह BMW में लग गई आग, 14 साल बाद शख्स को मिलेंगे 70 लाख
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget