एक्सप्लोरर

Aadhaar Card Update: अब एक कॉल पर हल होगी आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी समस्या!

अगर आप आधार कार्ड में कुछ बदलाव करवाना चाहते हैं तो मात्र एक नंबर पर कॉल करके यह काम आसानी से करा सकते हैं. जानिए नंबर पर कॉल करने की टाइमिंग क्या है.

Aadhaar Card Update: अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आज के समय में आपके पास आधार कार्ड होना बेहद जरूरी है. आज के समय में आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है. अगर आपके पास यह दस्तावेज नहीं है तो इससे आपके कई सारे सरकारी काम अटक सकते हैं. यहां तक कि अब बच्चों का आधार कार्ड होना भी अनिवार्य हो गया है. जिसको समय पर अपडेट किया जा सकता है. कई लोगों को अपने आधार कार्ड में संशोधन करवाने की जरूरत पड़ती है. वैसे तो आधार कार्ड में ज्यादा बदलाव नहीं होते हैं, लेकिन अगर आप आधार कार्ड (Aadhaar Card) में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो मात्र एक नंबर पर कॉल करके आप यह काम आसानी से करा सकते हैं. इस नंबर पर कॉल करके आप आधार से जुड़ी सभी समस्याओं का हल ढूंढ पा सकते हैं. 

इस नंबर पर कॉल करने से होगा काम 

UIDAI की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आधार से जुड़ी अधिकतर समस्याओं का समाधान 1947 पर कॉल करके किया जा सकता है. अगर आपको आधार कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो आप 1947 पर कॉल करके उस समस्या को हल कर सकते हैं. यह हेल्पलाइन नंबर लगभग 12 भाषाओं में काम करता है. इसीलिए देश के किसी भी राज्य के लोग इस नंबर पर कॉल करके संपर्क कर सकते है और अपनी समस्या का समाधान का सकते हैं. 

इन भाषाओं में काम करता है नंबर 

इस हेल्पलाइन नंबर पर आप हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, मलयालम, मराठी, उड़िया, बंगाली, उर्दू और असमिया में बातचीत कर सकते हैं. UIDAI की जानकारी के अनुसार, आप 1947 नंबर डायल करके अपनी पसंद की भाषा चुनकर उस भाषा में बातचीत कर सकते हैं. 

इस समय पर कर सकते हैं कॉल 

अगर आपको भी आधार कार्ड संबंधी कोई समस्या है और आप भी इस नंबर पर कॉल करके अपनी परेशानी का समाधान करना चाहते हैं, तो आप सुबह 7 बजे से रात 11 बजे के बीच किसी भी समय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इस नंबर की सुविधाएं आपके लिए सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहेंगी. रविवार के दिन कोई भी प्रतिनिधि सुबह के 8 बजे से शाम के 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा. 

कॉल करने पर नहीं लगेगा चार्ज 

यह नंबर पूरी तरह से टोल फ्री है, इसका मतलब यह हुआ कि इस नंबर पर कॉल करने पर आपको कोई चार्ज देना होगा. इसके साथ ही आप IVRS मोड पर दिन में किसी भी समय इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - 

छठ पर रेलवे की सौगात! इन शहरों के बीच चलेंगी 122 से भी अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG: एक घर में रख सकते हैं 5 और 14.2 किलो के सिलेंडर? जानें नियम
LPG: एक घर में रख सकते हैं 5 और 14.2 किलो के सिलेंडर? जानें नियम
पालतू कुत्ते-बिल्ली को सड़क पर छोड़ा तो लगेगा 10000 का जुर्माना, नए नियम जारी
पालतू कुत्ते-बिल्ली को सड़क पर छोड़ा तो लगेगा 10000 का जुर्माना, नए नियम जारी
Train Cancelled: रेलवे के हजारों यात्रियों को झटका, 20 से ज्यादा ट्रेन अचानक रद्द
Train Cancelled: रेलवे के हजारों यात्रियों को झटका, 20 से ज्यादा ट्रेन अचानक रद्द
पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, नई योजना से जुड़ेंगी 1 करोड़ महिलाएं, बैंक खाते में आएगा पैसा
पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, नई योजना से जुड़ेंगी 1 करोड़ महिलाएं, बैंक खाते में आएगा पैसा

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! लोगों के लिए पानी नहीं और BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget