UP में BJP की जीत की बड़ी वजहें क्या हैं, कैसे Akhilesh-Maya पर भारी पड़ी PM Modi-CM Yogi की जोड़ी?
यूपी में तमाम सियासी समीकरणों को धता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार बंपर जीत हासिल की है. और ये हाल तब है, जब कहा जा रहा था कि एक बड़ा तबका भारतीय जनता पार्टी से नाराज है. लेकिन वोटिंग के दौरान वोटर नाराज नहीं दिखे, बल्कि उन्होंने झोली भरकर बीजेपी को वोट दिए. तो आखिर वो कौन सी वजहें है कि भाजपा का पुरजोर विरोध कर रही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भाजपा भारी रही और आखिर कैसे भाजपा ने सपा के अलावा बसपा और कांग्रेस को भी इतना पीछे छोड़ दिया कि अब उनकी बात करना ही बेमानी है. इन सारे सवालों के साथ ही बीजेपी की जीत की चार बड़ी वजहों को सामने ला रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.




























