एक्सप्लोरर

Watch: शख्स ने जुगाड़ से ट्रक को बना दिया चलता फिरता घर, वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स

Trending News: एक यूट्यूब चैनल ने जुगाड़ लगाकर एक ट्रक को चलते फिरते घर में बदल दिया है. जिसे देख सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान रह गया है.

Trending News: विदेशों में अक्सर लोग कुछ दिनों के लिए कैंपिंग करने के लिए जाते हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर मिल जाया करते हैं. जिसे देख हर कोई कैपिंग के लिए एक खास तरह के वाहन की डिमांड करते हैं जिसमें उन्हें रहने के साथ आने जाने की सुविधा मिल सके. फिलहाल ऐसे वाहन को खरीदना काफी महंगा हो सकता है. वहीं भारत में इसका भी एक जुगाड़ निकाल लिया गया है.

दरअसल सोशल मीडिया पर नए और रोचक कंटेंट बनाने वाले यूट्यूबर मिस्टर इंडियन हैकर ने कैंपिंग या फिर विकएंड में खास जगह पर जाने के लिए एक ऐसा नया जुगाड़ निकाला है कि जिसे देख सभी ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली है. मिस्टर इंडियन हैकर के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जो मौजूदा वक्त में यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में 50वें नंबर पर है.

यहां देखें वीडियोः

वायरल हो रहे इस वीडियो में मिस्टर इंडियन हैकर ने एक ट्रक में चलता-फिरता घर बना दिया है. जिसे देख सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान हो रहा है. वहीं इसके लिए यूजर्स लगातार मिस्टर इंडियन हैकर के काम की सराहना कर रहे हैं. वीडियो में एक ट्रक को उन सारी सुविधाओं से लैस देखा जा सकता है, जिसकी यात्रा के दौरान हर किसी को जरूरत होती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इसे बनाने वालों ने इसमें बेडरुम के साथ ही बैठने वाले एक हॉल को भी अच्छे से डिजाइन किया है.

ट्रक के अंदर बनाए गए इस घर में टीवी देखने के साथ ही म्युजिक सिस्टम को चलाने की भी व्यवस्था की गई है. इसके लिए उन्होंने इसमें कई ढेर सारी बैटरी को अरेंज किया है. इसके अलावा इसमें एक साथ कई लोगों के रहने का भी इंतजाम किया गया है. अंत में मिस्टर इंडियन हैकर को इस गाड़ी को सड़क पर चलाते हुए भी देखा गया है. सड़क पर चलते फिरते पूरे घर को देख हर कोई हैरान हो रहा है. 

फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इसे 66 लाख 99 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. सोशल मीडिया पर इस चलते फिरते घर के वीडियो को देख हर कोई दंग रह गया है. वहीं कई यूजर्स ने इस घर में घुमने की इच्छा जताई है. वहीं कई यूजर्स ने इसे लाजवाब जुगाड़ बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget