एक्सप्लोरर

Watch: तुम 'Stunt' करोगे हम तुमको 'Hunt करेंगे, वीडियो में देखें पुलिस ने क्यों कही ये बात

Noida में स्टंट करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले उसकी कार से पैसे फेंकने का उसका वीडियो वायरल हुआ था.

Noida Stunt Arrest: उत्तर प्रदेश में नोएडा (Noida) की सड़कों पर एक युवा लड़के का स्टंट करना उसे भारी पड़ गया जब उसे हवालात की हवा खानी पड़ गई. पुलिस (Noida Police) ने उसके स्टंट के बाद लड़के को अपनी गिरफ्त में लेकर जेल में डाल दिया. पुलिस ने ट्वीट (Tweet) में चेतावनी देते हुए कहा 'अगर आप स्टंट करेंगे तो हम शिकार करेंगे' (If you do stunts on the road, we will hunt)

दरअसल हुआ ये कि नोएडा में महिंद्रा थार चलाते समय एक युवा लड़के के स्टंट ने उसे मुश्किल में डाल दिया, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में लड़का गाड़ी की विंडो के बाहर बेसबॉल का बल्ला लहराता दिख रहा है. चेहरे में हंसी के साथ वो अपनी गाड़ी पर चला जा रहा है. पोस्ट में एक और वीडियो क्लिप है जिसमें  नोएडा सेक्टर 24 पुलिस स्टेशन ले जाते हुए जब्त की गई गाड़ी को दिखाया गया है.

लड़के ने मांगी पुलिस से माफी

गिरफ्तारी के बाद युवा लड़के को पुलिस सेल से यह कहते सुना जा सकता है कि वह अब स्टंट नहीं करेगा और उसने अपने किए पर पुलिस से माफी मांगी है.

पुलिस ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर (twitter) पर ट्वीट किया है कि, “यदि आप सड़क पर स्टंट करते हैं, तो हम शिकार करेंगे. वाहन को जब्त कर लिया जाएगा, आप लॉक-अप में रहेंगे."
यहां देखें वीडियो

 

नेटीजेंस हुए खुश

कानून के पहरेदारों ने युवाओं के खिलाफ जो कार्रवाई की है उसके लिए यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि नोएडा की सड़कों पर दबंग बनने का अच्छा समय नहीं है. अगर और कोई नहीं तो #noidapolice निश्चित रूप से आपको सबक सिखाएगा. एक ने लिखा कि अच्छा किया पुलिस ने.

युवक की गाड़ी भी हुई जब्त

आगे एक दूसरी क्लिप में उस आरोपी युवक को अपनी गाड़ी से पैसे फेंकते और अपनी मसल्स को फ्लेक्स करते हुए दिखाया गया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि इस युवक की गाड़ी नोएडा सेक्टर 24 पुलिस स्टेशन में खड़ी है. पुलिस कमिश्नरेट गौतम बौद्ध नगर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी जब्त वाहन की एक तस्वीर साझा की है.

 

स्टंट करने वालों पर पहले भी हुई है कार्रवाई
इधर हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें सड़क पर बेवजह स्टंट दिखाने वालों की शामत आई है. इससे पहले, नोएडा के एक व्यक्ति को पुलिस ने फिल्म गोलमाल अगेन (Golmaal Again) टाइटल ट्रैक में अभिनेता अजय देवगन की नकल करते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. पिछले हफ्ते पुलिस कमिश्नरेट गौतम बौद्ध नगर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा की गई क्लिप में, एक युवक को दो चलती एसयूवी पर अपनी मसल्स को फ्लेक्स करते हुए देखे गए थे. जिसके बाद पुलिस (Noida Police) ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और दोनों गाड़ियों को भी जब्त कर लिया था.

ये भी पढ़ें:

Watch: कई महीने बाद मिले बिछड़े Cousins, उनके इमोशन देख आप भी कहेंगे So Sweet

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

195 Kisses Record Viral Video: 30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Viral Video: मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 
मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget