एक्सप्लोरर

'दुनिया की सबसे हॉट पुलिस अफसर' ने दिया सख्त मैसेज...यूजर्स बोले- जान हाजिर है

हॉलीवुड पुलिस डिपार्टमेंट ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें डी एंड्रेडे कैमरे के सामने आकर लोगों से बात कर रही हैं. ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

Trending Video: अमेरिका के फ्लोरिडा में हॉलीवुड शहर की एक महिला पुलिस अफसर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. इनका नाम है डिटेक्टिव डी एंड्रेडे... 4 जुलाई की छुट्टी नजदीक आते ही ये अफसर अचानक इंटरनेट की स्टार बन गई हैं. लोग उन्हें “दुनिया की सबसे हॉट पुलिस अधिकारी” कह रहे हैं. दरअसल, हॉलीवुड पुलिस डिपार्टमेंट ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें डी एंड्रेडे कैमरे के सामने आकर लोगों से बात कर रही हैं.

क्यों वायरल हो रही दुनिया की सबसे हॉट पुलिस अधिकारी

वीडियो में डी एंड्रेडे लोगों को ये समझा रही हैं कि अगर आप चौथी जुलाई के दिन हॉलीवुड बीच समुद्र किनारे जाने वाले हैं तो आपको कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना होगा. जैसे क्या करना है और क्या नहीं करना. डिपार्टमेंट ने इन नियमों की एक लिस्ट भी बनाई है ताकि वहां किसी को परेशानी न हो और हर कोई सुरक्षित रह सके. डी एंड्रेडे वीडियो में कहती हैं, "अगर आप चौथी जुलाई को हॉलीवुड बीच आ रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें." बस यही बात अब वायरल हो गई है. लोग ना सिर्फ उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं बल्कि यह भी कह रहे हैं कि पुलिस अब बहुत कूल हो गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HOLLYWOOD POLICE DEPARTMENT (@hollywoodflpd)

चार जुलाई की छुट्टी को लेकर लोगों को किया अलर्ट

अमेरिका में चार जुलाई की छुट्टी नजदीक है और लोग पार्टी और सेलिब्रेशन की तैयारी में हैं. लेकिन इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसमें हॉलीवुड, फ्लोरिडा की पुलिस अफसर डिटेक्टिव डी एंड्रेड और हॉलीवुड फायर रेस्क्यू के फायर इंस्पेक्टर रामोस लोगों को एक जरूरी बात याद दिला रहे हैं.

वीडियो में दोनों ने साफ-साफ कहा है कि हॉलीवुड बीच और ब्रॉडवॉक पर कोई भी पटाखे या फुलझड़ी नहीं जला सकता. वीडियो में डी एंड्रेड और रामोस कहते हैं, "हम आपको याद दिलाना चाहते हैं कि हॉलीवुड बीच और ब्रॉडवॉक पर पटाखों की इजाजत नहीं है. ये सिर्फ मना ही नहीं हैं, बल्कि बहुत खतरनाक भी हो सकते हैं." उन्होंने बताया कि पटाखों से जलने की चोट लग सकती है, आंखों को नुकसान हो सकता है और आस-पास के लोगों को भी खतरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स ने कहा, जान भी हाजिर

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स जहां डी एंड्रेड के प्रोफेशनल अंदाज और लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं कुछ ने फायरवर्क्स को लेकर दी गई सख्त चेतावनी को भी खूब सराहा. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "अगर डी एंड्रेड खुद आकर मना करेंगी, तो पटाखे क्या...सांस लेना भी बंद कर देंगे!" वहीं किसी ने कहा, "पहली बार कोई पुलिस वाला इतना कूल लगा." एक अन्य यूजर ने लिखा, "डी एंड्रेड की बात सुनकर अब हम चौथी जुलाई बिना पटाखों के भी मना लेंगे." कुछ यूजर्स ने कहा...जान भी हाजिर है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget