एक्सप्लोरर

अब घर में ही चलकर आ जाएगा मैरिज हॉल, बाहर जाने की जरूरत नहीं! वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

Viral Video: पूरा का पूरा शादी का साम्राज्य टेबल, कुर्सियां, स्टेज, लाइटिंग, फूलों की सजावट और यहां तक कि खाने की पूरी व्यवस्था. मानो किसी ने बेंक्वेट हॉल को ट्रक के अंदर फिट कर दिया हो.

अगर आपको लगता था कि ट्रक का काम सिर्फ माल ढोना होता है, तो तैयार हो जाइए अपना दिमाग बदलने के लिए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ट्रक वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी. ये ट्रक कोई साधारण ट्रक नहीं, बल्कि चलता-फिरता मैरिज हॉल है. हां, वही वाला हॉल जिसमें आपने अब तक सिर्फ जमीन पर खड़े होकर शादी अटेंड की होगी, लेकिन यहां तो पूरा हॉल पहियों पर दौड़ता हुआ आपके घर आ पहुंचता है. वीडियो में जैसे ही ट्रक धीरे-धीरे खुलना शुरू होता है, नजारा एकदम फिल्मी हो जाता है. ऊपर से तिरपाल और साइड से पैनल हटते ही इसके भीतर से निकलता है पूरा का पूरा शादी का साम्राज्य टेबल, कुर्सियां, स्टेज, लाइटिंग, फूलों की सजावट और यहां तक कि खाने की पूरी व्यवस्था. मानो किसी ने बेंक्वेट हॉल को ट्रक के अंदर फिट कर दिया हो और अब उसे जहाँ चाहो, वहां पार्क करके खोल लो.

चलता फिरता मैरिज हॉल

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये ट्रक जैसे ही घर के सामने खड़ा होता है, उसके किनारे पलक झपकते ही फैल जाते हैं और फर्श पर एक शानदार कारपेट बिछ जाता है. सामने स्टेज लगाया जाता है जिस पर बैठने के लिए खूबसूरत सोफे हैं. ऊपर से झूमर और लाइट्स लटकते हैं जो पूरे माहौल को एकदम रॉयल बना देते हैं. बगल में खाने की टेबलें सज जाती हैं, जिन पर तरह-तरह के व्यंजन रखे जाते हैं. ट्रक की डिजाइन इतनी स्मार्ट है कि खुलने के बाद ये आसानी से सौ-डेढ़ सौ लोगों को समा सकता है. और सबसे बड़ी बात आपको शादी के लिए हॉल ढूंढने या बुकिंग के झंझट में पड़ने की जरूरत ही नहीं. बस इस ट्रक को अपने घर बुलाइए और शादी का पूरा माहौल आपकी गली में तैयार हो जाएगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Gupta (@btech_wala001)

अब घर में बुलाओ मैरिज गार्डन

ट्रक के अंदर का इंटीरियर देखकर ये कहना मुश्किल है कि आप किसी चलती-फिरती चीज में हैं. एसी की ठंडक, चमकते मार्बल जैसे फर्श और दीवारों पर लगी शानदार सजावट आपको भूलने पर मजबूर कर देती है कि ये सब एक ट्रक के अंदर है. अगर इस ट्रक को पांच सितारा मैरिज हॉल कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इतना ही नहीं, इसमें शादी के फोटोग्राफी के लिए बैकड्रॉप और खास कोने भी बनाए गए हैं ताकि मेहमान सेल्फी और ग्रुप फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल सकें.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी... आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स हैरान

वीडियो को btech_wala001 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...रिश्तेदार इसमें नहीं मानेंगे भाई. एक और यूजर ने लिखा...इसके कुल खर्चा क्या होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अब मैरिज हॉल वालों का धंधा भी संकट में है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
Video: पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
'रफ्तार का तांडव' राजधानी और वंदे भारत में लगी रेस, देखिए किसने किसको चटाई धूल? वीडियो वायरल
'रफ्तार का तांडव' राजधानी और वंदे भारत में लगी रेस, देखिए किसने किसको चटाई धूल? वीडियो वायरल
'दीदी, आप इंस्पिरेशन हो'...दिल्ली की महिला Uber ड्राइवर की कहानी वायरल, जमकर हो रही तारीफ
'दीदी, आप इंस्पिरेशन हो'...दिल्ली की महिला Uber ड्राइवर की कहानी वायरल, जमकर हो रही तारीफ

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget