एक्सप्लोरर

देवता बनकर आई ट्रैफिक पुलिस! सुसाइड कर रही महिला को मौत के मुंह से निकाला, वीडियो वायरल

Viral Video: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक महिला ने किन्हीं कारणों से तंग आकर मुंबई के सी लिंक से छलांग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की.

Trending Video: दुनिया में ज्यादातर लोगों को ज्यादा की चाह होती है, जिसे जो मिल गया वो उससे ज्यादा चाहता है और फिर न मिलने पर परेशान हो जाता है. कई बार तो ये परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि लोग सुसाइड करने जैसा कदम उठा लेते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक महिला ने किन्हीं कारणों से तंग आकर मुंबई के सी लिंक से छलांग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन देवता बन कर आई मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने महिला की इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

टैक्सी ड्राइवर ने बाल पकड़ ऊपर खींचने का किया प्रयास

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ महिला जो कि देखने में एक दम व्यस्क है, वह मुंबई के सी लिंक की फेंसिंग के उस पार खड़े होकर के अपनी जान देने की फिराक में है, लेकिन एक शख्स उसका हाथ थामे उसे बचाने की कोशिश कर रहा है. देखने से लग रहा है कि शख्स ने महिला के इरादों को पहले ही भांप लिया था , जिसके बाद उसने अपनी गाड़ी को रोककर महिला से बाहर आने की गुजारिश की.

देखें वीडियो

देवता बनकर पहुंची ट्रैफिक पुलिस

बता दें कि मौके पर पहुंची न्हावा शेवा ट्रैफिक पुलिस ने महिला को कूदने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया. दरअसल, 56 वर्षीय महिला जो कि मुलुंड निवासी हैं उसने शुक्रवार को महाराष्ट्र के अटल सेतु से कूदने की कोशिश की. वीडियो में पास में खड़ा एक कैब ड्राइवर महिला को पुल से कूदने के बाद उसे गिरने से बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. इस दौरान वह महिला के बालों को भी पकड़ता है कि किसी तरह से उसकी जान बच जाए. कुछ ही देर बाद वहां पर मुंबई की न्हावा शेवा ट्रैफिक पुलिस पहुंचती है जो कि महिला को पुल से ऊपर खींच कर बाहर निकालती है. फिलहाल पुलिस ने महिला को बचा कर घर वालों को सूचित किया है और वह मामले की जांच कर रही है कि महिला ने ऐसा किस कारण के चलते किया. 

आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं, बोले यूजर्स

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस टैक्सी ड्राइवर को दिल से सलाम जिसने समय रहते महिला की जान बचाई. एक और यूजर ने लिखा...यह लोग देश के सच्चे हीरो हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....आत्महत्या करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को पढ़ाने का अनोखा तरीका वायरल, टीचर ने डांस कर बच्चों को दिया मात्राओं का ज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बारिश में ढलान पर फिसल रही थी कार, मासूम ने लगाया तेज दिमाग और बचाईं कई जान, वीडियो वायरल
बारिश में ढलान पर फिसल रही थी कार, मासूम ने लगाया तेज दिमाग और बचाईं कई जान, वीडियो वायरल
Ayatollah Ali Khamenei Funeral Viral Video : बेहद क्यूट थी खामेनेई की पोती, छोटे से जनाजे में शव देख बिलख पड़े घर वाले वीडियो वायरल
बेहद क्यूट थी खामेनेई की पोती, छोटे से जनाजे में शव देख बिलख पड़े घर वाले वीडियो वायरल
Khamenei Funeral Viral Video: खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, रोते बिलखते छाती पीटते दिख लोग- वीडियो वायरल
खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, रोते बिलखते छाती पीटते दिख लोग- वीडियो वायरल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget