एक्सप्लोरर

बच्चों को पढ़ाने का अनोखा तरीका वायरल, टीचर ने डांस कर बच्चों को दिया मात्राओं का ज्ञान

वीडियो में टीचर को रचनात्मक ढंग से विद्यार्थियों को हिंदी की मात्राएं सिखाते हुए और विराम चिह्नों का अभिनय करते हुए देखा जा सकता है. देखा जाए तो, खुशबू ने हिंदी मात्राओं को एक गीत में बदल दिया है,

Trending Video: शिक्षक और गुरु का रिश्ता बेहद प्यारा और मजबूत होता है. मां बाप के बाद अगर बच्चे पर सबसे ज्यादा किसी का हक होता है तो वह शिक्षक का होता है. कई शिक्षक अपने पढ़ाने के तरीकों से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कई शिक्षक अपनी सख्ती से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मजबूर करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर बिहार के बांका जिले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक टीचर बच्चों को पढ़ाने के लिए बच्चों के साथ बच्ची बनती दिखाई दे रही है.

डांस करते हुए बच्चों को पढ़ाने अनोखा तरीका हो रहा वायरल

वीडियो में खुशबू को रचनात्मक ढंग से विद्यार्थियों को हिंदी की मात्राएं सिखाते हुए और विराम चिह्नों का अभिनय करते हुए देखा जा सकता है. देखा जाए तो, खुशबू ने हिंदी मात्राओं को एक गीत में बदल दिया है, और बच्चे उनके इस तरीके को मजेदार और मनोरंजक तरीके से सीख और पढ़ रहे हैं. शिक्षिका खुशबू के छात्रों ने उनके इस तरीके और सत्र का भरपूर फायदा उठाया है और कुछ गानों और डांस को शामिल करके बड़े ही लुभावने और आकर्षक ढंग से हिंदी मात्राएँ सीख रहे हैं.  शिक्षिका खुशबू ने अपनी पोस्ट में जो लिखा वो कुछ इस तरह था, "बच्चों की बेहतर समझ विकसित करने के लिए कभी-कभी हमें भी बच्चा बनना पड़ता है. बच्चा बनकर बच्चों को पढ़ाना और सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में मदद करना बहुत ही सुखद एहसास देता है." 

देखें वीडियो

जिस मात्रा का जैसा रूप वैसा शिक्षिका का डांस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षिका बच्चों को डांस करते हुए जब पढ़ा रही होती है तो वह बच्चों को मात्राओं का ज्ञान देती हुई दिख रही है. ऐसे में शिक्षिका हिंदी की मात्राओं का ज्ञान देते हुए मात्राओं के रूप के अनुसार डांस के स्टेप्स को तय कर रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी ज्यादा वायरल है, जिस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

आप फिर भी काम चोर ही कहलाएंगी!

वीडियो को Khushboo Anand नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 45 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आप जैसे शिक्षक बहुत कम हैं, आपको प्रणाम. एक और यूजर ने लिखा...आप कितनी भी मेहनत कर लें, सरकार की नजर में आप कामचोर ही कहलाएंगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....ऐसे उछल उछल कर अगर बारह कड़ी सीख जाएं तो मैं यह पेशा छोड़ दूंगा.

यह भी पढ़ें: Sona Dey Viral video: सोना डे के वायरल वीडियो पर बवाल, जानें MMS को लेकर क्या है सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget