एक्सप्लोरर

Video: मेट्रो में सीट के लिए भिड़ी दो महिलाएं, बात बढ़ी तो आंखों पर डाल दिया पेपर स्प्रे! वायरल हो रहा है वीडियो

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को दिल्ली मेट्रो के अंदर आपस में लड़ते देखा जा रहा है. जिसे देख हर कोई दंग नजर आ रहा है.

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली मेट्रो काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है. हमने बीते लंबे समय में कुछ कंटेंट क्रिएटरों को अनोखे कंटेंट बनाने और वायरल होने की फिराक में दिल्ली मेट्रो के अंदर अजीबोगरीब हरकत करते देखा गया. जिसके बाद हाल ही में एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह बेहद ही छोटे कपड़े पहने नजर आई थी. फिलहाल अब दिल्ली मेट्रो के अंदर की फाइट वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

हमने अक्सर दिल्ली की सड़कों और गलियों में लोगों को आपस में लड़ते-भिड़ते देखा ही है. वहीं अब दिल्ली मेट्रो के अंदर की एक फाइट सीन यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रही है. इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें लड़कों की जगह दो महिलाओं को हैरतअंगेज अंदाज में भिड़ते देखा गया. जिसके बाद एक महिला को दूसरी महिला पर पेपर स्प्रे का छिड़काव करते देखा गया. जिससे की दूसरी महिला की आंखों में काफी मिर्च लग गई. फिलहाल यह वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर #Delhimetro ट्रेंड होने के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है.

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की लड़ाई

आमतौर पर महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए पेपर स्प्रे अपने साथ लेकर घर से बाहर निकलती हैं. ऐसे में दिल्ली मेट्रो के अंदर हो रही दो महिलाओं की फाइट के बीच एक महिला को पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करते देख यूजर्स काफी दंग नजर आ रहे हैं. वीडियो को ट्विटर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शेयर किया है. इस वीडियो में दो महिलाओं को दिल्ली मेट्रो के अंदर सीट के लिए लड़ते देखा जा रहा है.

वीडियो देख यूजर्स दंग

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसे खबर लिखे जाने तक 8 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं 3 हजार के करीब यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को देख कई यूजर्स ने इस पर फनी रिएक्शन दिए हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'भारत नया नया अमीर हो रहा है, कोई भी खुद को किसी से कम नहीं समझ रहा, जिसका यह परिणाम है.' एक अन्य ने कमेंट कर लिखा 'दिल्ली मेट्रो में यह सामान्य है, यहां तक ​​कि डीएमआरसी भी जानती है कि यह सामान्य और कानूनी है.'

यह भी पढ़ेंः Video: स्कूटी सवार महिला के पीछे पड़े आवारा कुत्ते, कार से टकराते ही हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget