एक्सप्लोरर

Video: स्कूटी से टकराए सड़क पार कर रहे सुअर, 4 बार पलटी खाकर गिरी महिला, होश उड़ा देगा वीडियो

Viral Video: केरल के तिरुवनंतपुरम से दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, यहां स्कूटी से जा रही महिला जंगली सूअरों के चपेट में आ गई, जिससे वह तुरंत बेहोश हो गई. देखें वायरल वीडियो.

Kerala News: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पालोड इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटी सवार महिला जंगली सूअरों के झुंड की चपेट में आ गई और वह बुरी तरह से घायल हो गई. यह घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जंगली सूअरों के झुंड से टकराई टकरा

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला स्कूटी से सड़क पर आ रही थी. सड़क पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा था. तभी अचानक जंगली सूअरों का एक झुंड सड़क पार करने के लिए दौड़ पड़ा. महिला के पास रुकने या बचने का समय ही नहीं था और सूअरों में से एक तेज रफ्तार में उसकी स्कूटी से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और महिला तेजी से सड़क पर गिर गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

गिरते समय उसका सिर जोर से सड़क से टकरा गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई. हादसे में महिला का हेलमेट भी काफी दूर जा गिरा, जिससे सिर पर चोट और भी गंभीर हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर महिला की मदद की और उसे पास के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. महिला की पहचान निशा के रूप में हुई है, और डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में उसका इलाज जारी है और उसे आईसीयू में रखा गया है.

क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक काफी बढ़ा

पालोड क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक कोई नई बात नहीं है. ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जंगली सूअर अक्सर जंगल से निकलकर सड़क पर आ जाते हैं और अचानक वाहन से टकरा जाते हैं.

स्थानीय लोग प्रशासन से कई बार इस समस्या का समाधान करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं. इस घटना के बाद इलाके में फिर से डर का माहौल है और लोग सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: दीवारों में दरार, छत से टपकता पानी और परिसर में बाढ़, झांसी के स्कूल की हालत का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके
ChatGPT Finds Lost Shoes: बंदे को 100 सलाम! ChatGPT से ढूंढी महाकाल मंदिर में खोई चप्पल
बंदे को 100 सलाम! ChatGPT से ढूंढी महाकाल मंदिर में खोई चप्पल
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Viral Video: अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget