एक्सप्लोरर

अब फटेगा कुर्ता! मैं लैला लैला चिल्लाउंगा गाने पर माशूका के साथ डांस कर रहा था पति, तभी सैंडल लिए पहुंची बीवी

शख्स पूरी मस्ती में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वही करता भी दिख रहा है, उछलता-कूदता, पागलों की तरह झूमता, जैसे लैला उसके घर ही रहती हो. लेकिन तभी कुछ ऐसे होता है कि उसके और लैला के तोते उड़ जाते हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो ना सिर्फ रिश्तों की 'तलाकी' हकीकत बयान करता है, बल्कि साफ कर देता है कि बीवियों के पास न तो एजेंडा होता है और न ही वक्त.  वो जब आएंगी, तूफान लेकर आएंगी. वीडियो एक कैफे का है, जहां डांस फ्लोर पर पार्टी चल रही है, गाना बज रहा है "मैं लैला लैला चिल्लाउंगा कुर्ता फाड़ के!" और एक शख्स पूरी मस्ती में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वही करता भी दिख रहा है, उछलता-कूदता, पागलों की तरह झूमता, जैसे लैला उसके घर ही रहती हो. लेकिन तभी कुछ ऐसे होता है कि उसके और लैला के तोते उड़ जाते हैं.

गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे पति की शामत बनकर आई पत्नी

शख्स की बीवी, एकदम चुपचाप, बिना किसी धुएं के, सीधे तूफान बनकर आती है और अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर पूरा कैफे झूमने की बजाय थम जाता है. पत्नी ना कुछ पूछती है, ना सुनती है, सीधे अपनी चप्पल निकालती है और शुरू कर देती है "कुर्ता फाड़ने की असली स्कीम". पति जो अभी तक ‘लैला’ के लिए चिल्ला रहा था, अब बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा है. लेकिन बीवी पीछे हटने वालों में से नहीं थी. मुंह पर गुस्सा और हाथ में सैंडल. जुबान पर बस एक डायलॉग लिए कहती है “अब मैं फटवाती हूं कुर्ता.”

कैफे से कूटते हुए ले गई बाहर

वो उसे घसीटते हुए कैफे से बाहर ले जाती है. बीच में गर्लफ्रेंड भी हैरान-परेशान होकर दूर खड़ी हो जाती है, जैसे कोई वॉट्सऐप ग्रुप से निकाल दिया गया हो. पति जी कभी बाउंसरों की तरफ देखता है, कभी DJ की तरफ पर कोई बचाने नहीं आता, क्योंकि सब वीडियो बना रहे होते हैं. वीडियो देखकर आप भी कैफे जाने का अपना प्लान कैंसिल ही कर देंगे.

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @Manishagola123 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...असली कुर्ता तो अब फटेगा. एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है, अब बरसेगी असली आग. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....बेचारे का तो बैंड बज गया.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: ऑफिस की दिवाली पार्टी में अंकल ने मचाया धमाल, डांस देख झूम उठे यूजर्स
ऑफिस की दिवाली पार्टी में अंकल ने मचाया धमाल, डांस देख झूम उठे यूजर्स
Viral Video: हाईवे पर बिखर गए बहन की शादी के कार्ड, मदद के लिए रुका ट्रैफिक; वीडियो वायरल
हाईवे पर बिखर गए बहन की शादी के कार्ड, मदद के लिए रुका ट्रैफिक; वीडियो वायरल
Viral Video: पुलिसवाले का हुआ प्रमोशन तो घर वालों ने किया सरप्राइज वेलकम, इमोशनल कर देगा वीडियो
पुलिसवाले का हुआ प्रमोशन तो घर वालों ने किया सरप्राइज वेलकम, इमोशनल कर देगा वीडियो

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
Embed widget